फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A three-tier committee will examine the facilities available to exporters at the CDGI.

Firozabad News: सीडीजीआई में निर्यातकों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करेगी त्रिस्तरीय समिति

Wed, 10 Jun 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A three-tier committee will examine the facilities available to exporters at the CDGI.
निर्यातकों के साथ बैठक करते, जिलाधिकारी। स्रोत: डीआईओ। - फोटो : निर्यातकों के साथ बैठक करते, जिलाधिकारी। स्रोत: डीआईओ।
फिरोजाबाद। कांच उद्योग और निर्यात को वैश्विक पटल पर और अधिक मजबूत करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। बुधवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कांच निर्यातकों व उद्यमियों की बैठक हुई। इसमें राज्य निर्यात प्रोत्साहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जिले के प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मिनी औद्योगिक आस्थान उसायनी पर ईपीसीएच के सहयोग से कांच टेस्टिंग लैब की स्थापना और कांच उद्योग विकास केंद्र (सीडीजीआई) में मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
विज्ञापन

कांच निर्यातकों ने डीएम को बताया कि उसायनी में ईपीसीएच (एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स) के माध्यम से एक आधुनिक कांच टेस्टिंग लैब स्थापित की जाए, ताकि निर्यात होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता की जांच स्थानीय स्तर पर ही हो सके। इस मांग पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने उद्योग विभाग को केंद्रीय स्तर पर जल्द से जल्द पत्राचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान राज्य निदेशक (निर्यात प्रोत्साहन विभाग) की मौजूदगी में जिले की कांच इकाइयों में पारंपरिक भट्टियों के स्थान पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फर्नेस (बिजली भट्टी) की स्थापना को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांच इकाइयों में यूपीनेडा के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक फर्नेस लगाने की तकनीकी और व्यावहारिक संभावनाओं को तलाशा जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांच निर्यातकों की ओर से आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाते हुए त्रिस्तरीय संयुक्त समिति का गठन किया है। यह विशेष कमेटी जलेसर रोड स्थित कांच उद्योग विकास केंद्र (सीडीजीआई) का औचक निरीक्षण करेगी। कमेटी का मुख्य उद्देश्य यह परखना होगा कि केंद्र में उद्यमियों और निर्यातकों को दी जाने वाली सुविधाओं की धरातल पर क्या सच्चाई है और वहां तकनीकी रूप से क्या कमियां हैं।
बैठक में विशेष रूप से आए डीजीएफटी कानपुर के अधिकारियों ने स्थानीय उद्यमियों को विदेशी निर्यात पर मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं, छूट और अनुदान से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि हस्तशिल्प और कांच उत्पादों का निर्यात बढ़ाया जा सके।

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग संध्या यादव ने किया। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम न्यायिक अरविंद द्विवेदी, सीडीजीआई प्रभारी रोहित सिंह के अलावा प्रमुख कांच निर्यातक राजेंद्र गुप्ता, सरवर हुसैन, उवैश मुकर्रम और सहायक उपायुक्त उद्योग संदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed