फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A team of accountants arrived to measure the university's land

Firozabad News: यूनिवर्सिटी की भूमि की नापजोख करने पहुंची लेखपालों की टीम

Thu, 20 Mar 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 20 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A team of accountants arrived to measure the university's land
शिकोहाबाद। जेएस यूनिवर्सिटी के प्रकरण में दो एसडीएम समेत राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की नापजोख शुरू कर दी। बुधवार को एसडीएम शिकोहाबाद के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन से लेकर सभी कैंपस की नापजोख की।
विज्ञापन

फर्जी डिग्री प्रकरण में यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। जिला प्रशासन की गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने यूनिवर्सिटी के भू-अभिलेखों को खंगालना शुरू कर दिया है। सोमवार को यूनिवर्सिटी पहुंचकर जांच टीम ने रिकॉर्ड खंगाले थे। इसके बाद टीम ने तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर पर भी यूनिवर्सिटी के भू-अभिलेखों का सत्यापन शुरू कर दिया था। बुधवार को एसडीएम शिकोहाबाद कृतिराज एवं एसडीएम शिवध्यान पांडेय के नेतृत्व में लेखपाल शिवांश मिश्रा, शरद दुबे, सैफल गुप्ता, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, आशीष पाराशर, पवन शर्मा एवं रुस्तमपाल की टीम दोपहर 12 बजे करीब नक्शा लेकर यूनिवर्सिटी पहुंची। दोनों ही अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन से लेकर पूरे कैंपस की नक्शे के हिसाब से नापजोख करवाई। इससे वहां बेचैनी का माहौल रहा।
विज्ञापन





ग्रामीणों से संवाद कर पुष्टि करने में जुटी टीम

सूत्रों के अनुसार टीम की जांच अनुसूचित जाति की भूमि पर जाकर अटक गई है। टीम ने कंथरी के ग्रामीणों से लेकर अन्य ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि यूनिवर्सिटी निर्माण में नियमों एवं मानकों को पूरी किया गया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने लेखपाल की भी शुरू की जांच
चर्चा इस बात की भी है कि तहसील शिकोहाबाद में तैनात लेखपाल अशोक यादव जेएस यूनिवर्सिटी में भी किसी पद पर तैनात थे। इस प्रकरण के सुर्खियों में आने के बाद से वह अवकाश पर हैं। जांच समिति ने उनकी भी फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया है। जांच में कोई साक्ष्य हाथ लगने पर वह भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
---------
जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार को कोर्ट ने भेजा जेल

शिकोहाबाद। जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर एसओजी की गिरफ्त में मौजूद कुलाधिपति, रजिस्ट्रार एवं दलाल को 12 दिन की रिमांड के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर शाम साढ़े चार बजे करीब जेल पहुंचाया गया।
राजस्थान में शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती-2022 में जेएस यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री का प्रकरण उजागर हुआ था। इसके बाद जयपुर एसओजी की टीम अपर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इस प्रयास के दौरान जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव को एसओजी टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश भागने के दौरान, रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को शिकोहाबाद एवं दलाल अजय भारद्वाज को जयपुर से गिरफ्तार किया था।
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जयपुर एसओजी लगातार तीन बार आरोपियों को 12 दिन की रिमांड पर ले चुकी थी। बुधवार को तीसरी बार की रिमांड की समय सीमा पूर्ण होने पर एसओजी टीम ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था। जहां दोनों पक्षों की लगभग तीन घंटे की सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश कर दिए।






तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। न्यायालय ने सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए थे। इसके चलते तीनों आरोपियों को बुधवार शाम जेल भेज दिया गया है। - विजय कुमार सिंह, एडीजी, एसओजी/एसआईटी, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed