{"_id":"6866e42a3246febfff0f4ff4","slug":"a-student-going-to-school-was-surrounded-and-beaten-up-in-the-middle-of-the-intersection-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-151595-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूल जा रहे छात्र को बीच चौराहे पर घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूल जा रहे छात्र को बीच चौराहे पर घेरकर पीटा
Fri, 04 Jul 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्कूल जाने के दौरान छात्र को पूर्व छात्रों ने पालीवाल चौराहे पर किसी बात को लेकर जमकर लात-घूंसों से पीटा। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित छात्र के पिता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।
मैनपुरी रोड स्थित गांव कंथरी निवासी ध्रुव बघेल स्टेशन रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। वह सुबह आठ बजे करीब स्कूल जा रहा था। उसी स्कूल के कुछ पूर्व छात्रों ने पुरानी बात पर ध्रुव को पालीवाल चौराहे पर घेर लिया और लात-घूसों से जमकर पीटा। छात्र को पिटता देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने पीड़ित छात्र को बचाया और जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पीड़ित छात्र के पिता नेपाल सिंह ने बताया कि जिस विद्यालय में उनका बेटा पढ़ता है, उसी विद्यालय में आरोपी छात्र पढ़ते थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।