{"_id":"692dfa83f8b0ca68cb0bf06a","slug":"a-strong-front-will-be-formed-by-bringing-smaller-parties-together-on-one-platform-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-162032-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छोटे दलों को एक मंच पर लाकर तैयार होगा मजबूत मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छोटे दलों को एक मंच पर लाकर तैयार होगा मजबूत मोर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद के रहने वाले मानव शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचे। जहां दोनों नेताओं ने पिछड़ा वर्ग, दलित एवं अति दलित वर्ग के उत्थान के लिए राजनैतिक रणनीति पर संवाद किया। दोनों के बीच सहमति बनी कि छोटे दलों को एक मंच पर लाकर एक मजबूत मोर्चा बनाया जाये। जिससे कमज़ोर वर्ग के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के साथ ही साथ सामाजिक एवं आर्थिक न्याय दिलाया जा सके। इस दौरान मानव शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव भगवान सिंह तथा प्रदेश प्रभारी विनीत बसंत भी उपस्थित रहे। संवाद