फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A nutrition garden will be set up in the homes of malnourished children

कुपोषित बच्चों के घरों में स्थापित होंगी पोषण वाटिका

Tue, 09 Feb 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
A nutrition garden will be set up in the homes of malnourished children
फिरोजाबाद। कुपोषण का शिकार लाल और औरेंज श्रेणी के बच्चों के घरों में मनरेगा योजना के माध्यम से सुपोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। डीएम चंद्रविजय सिंह बुधवार को अभियान की शुरूआत करेंगे। अभियान के दौरान कुल 1375 लाभार्थी बच्चों के घरों पर वाटिका का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विगत दिनों सर्वे में जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सभी नौ ब्लॉकों में कुल 1375 बच्चे कुपोषण की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। आर्थिक रूप से निर्बल परिवार से नाता रखने वाले इन सभी बच्चों को हरी और ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने की योजना है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मनरेगा योजना का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के माध्यम से सभी बच्चों के परिवारों में भूमि की उपलब्धता की स्थिति में सुपोषण वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। वाटिका में हरी सब्जियों और मौसम आधारित फलों के पौध लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
जिलाधिकारी आज करेंगे योजना का शुभारंभ
सुपोषण अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह द्वारा बुधवार को की जाएगी। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुपोषित श्रेणी के 50 बच्चों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान उद्यान विभाग के माध्यम से कुपोषित बच्चों को हरी सब्जियों की पौध और बीज का वितरण व सम्मान पत्र दिए जाएंगे।

-----------------------------
सुपोषण अभियान के लिए ब्लाकवॉर लक्ष्य निर्धारित
अरांव में 54 ग्राम पंचायत, एका में 57,फिरोजाबाद में 71,जसराना में 48,हाथवंत में 71,मदनपुर में 70,नारखी में 61,शिकोहाबाद में 75 के अतिरिक्त टूंडला ब्लाक क्षेत्र की 57 ग्राम पंचायतों में चिहिंत बच्चों के यहां सुपोषण वाटिका का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed