फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A new weekly train will be available from Tundla to Ayodhya from August 12

Firozabad News: टूंडला से अयोध्या के लिए 12 अगस्त से मिलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

Sun, 03 Aug 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 03 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A new weekly train will be available from Tundla to Ayodhya from August 12
टूंडला। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह अच्छी खबर है। रेलवे ने एक साप्ताहिक ट्रेन को चलाने की हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन 12 अगस्त को टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। सीहोर, किशनगढ़, जयपुर और भरतपुर होते हुए यह ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से राजस्थान व गुजरात जाने वाले रेलयात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। रेल मंत्रालय ने गुजरात के भावनगर टर्मिनल स्टेशन से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए 11 अगस्त 2025 से प्रत्येक सोमवार को भावनगर-अयोध्या कैंट नई साप्ताहिक ट्रेन संख्या 19201/ 19202 का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तीन अगस्त को भावनगर टर्मिनल से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। वहीं ट्रेन 11 अगस्त को भावनगर टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 13:50 बजे प्रस्थान करेगी। जो 12 अगस्त सुबह 10:50 बजे टूंडला स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद रवाना होते हुए शाम 18:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। अयोध्या कैंट से मंगलवार रात 22:30 बजे चलकर बुधवार सुबह 6:45 बजे टूंडला स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन भावनगर टर्मिनल स्टेशन बृहस्पतिवार सुबह 4:45 पर पहुंचेगी। राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने नई ट्रेन संचालित करने पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed