फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A new market will be built in place of the dilapidated buildings of the Municipal Corporation, opinions sought from shopkeepers.

Firozabad News: नगर निगम के जर्जर भवनों की जगह बनेगा नया मार्केट, दुकानदारों से मांगी राय

Mon, 04 May 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A new market will be built in place of the dilapidated buildings of the Municipal Corporation, opinions sought from shopkeepers.
नगर निगम  - फोटो : नगर निगम
फिरोजाबाद। नगर निगम परिसर स्थित दशकों पुराने और जर्जर हो चुके भवनों के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। नवीन भवन निर्माण की कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने से पहले निगम प्रशासन ने वहां वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों के साथ रायशुमारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त ने दुकानदारों के साथ बैठक कर उनके सुझाव मांगे।
विज्ञापन

नगर निगम के कर विभाग, जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय और कंट्रोल रूम जैसे महत्वपूर्ण अनुभाग फिलहाल दशकों पुराने जर्जर भवनों में चल रहे हैं। निगम प्रशासन इन असुरक्षित भवनों को ध्वस्त कर वहां एक आधुनिक और व्यवस्थित मार्केट बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। चूंकि यहां वर्षों से किरायेदार दुकानदार अपना व्यापार कर रहे हैं, इसलिए प्रशासन उनकी सहमति और सुझावों को प्राथमिकता दे रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रशांत नागर के बुलावे पर हरीश नारंग, ब्रजमोहन और सतीश कुमार समेत कई प्रमुख दुकानदार निगम कार्यालय पहुंचे। दुकानदारों ने बताया कि वार्ता के दौरान निगम प्रशासन की ओर से एक प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत नवीन मार्केट बनने की स्थिति में दुकानदारों को भूतल से हटाकर प्रथम तल पर दुकानें आवंटित की जा सकती हैं, साथ ही किराये की दरों में भी बदलाव का सुझाव दिया गया है। बैठक से बाहर आए दुकानदारों का कहना है कि वे इस प्रस्ताव पर अन्य साथी दुकानदारों से विचार-विमर्श करेंगे, जिसके बाद ही अपनी साझा राय निगम प्रशासन के समक्ष रखेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य अपने व्यवसाय की सुरक्षा और उचित स्थान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल जर्जर हो चुके पुराने भवनों के स्थान पर नई बिल्डिंग बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि विकास की यह प्रक्रिया दुकानदारों की सर्वसम्मति से आगे बढ़े, ताकि किसी के रोजगार पर संकट न आए।
- प्रशांत नागर, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed