{"_id":"65984ceccf238096b906b923","slug":"a-new-bypass-will-be-built-in-jasrana-within-a-radius-of-four-kilometers-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-14500-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जसराना में चार किलोमीटर की परिधि में बनेगा नया बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जसराना में चार किलोमीटर की परिधि में बनेगा नया बाईपास
Sat, 06 Jan 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईवे से सटे आबादी क्षेत्र में रह रहे जसराना तहसील के 2000 से अधिक परिवारों को जल्द ही बड़ी राहत की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने जसराना से करीब दो किलोमीटर दूर नया बाईपास मार्ग बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लगभग 59 करोड़ की लागत वाले इस प्रस्ताव को इसी सप्ताह मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है। आबादी बढ़ जाने के कारण जसराना से एटा की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग पर आवागमन का बोझ है। अत्याधिक व्यस्ततम इस मार्ग पर हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। ऐसे में जसराना स्थित बाईपास से सटे आबादी क्षेत्र के वाशिंदे लंबे समय से समस्या निदान की गुहार लगा रहे थे। लेकिन क्षेत्रीय लोगों को इस समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने एटा की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग को जसराना आबादी क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर दूर से एक नए रास्ते से निकालने की कार्य योजना बनाई है। नया बाईपास एलआर डिग्री कॉलेज के पास से निकलते हुए नगला रामा तक करीब चार किलोमीटर के दायरे में होगा।
प्रस्तावित योजना के तहत नई सड़क नगला रामा के पास ही शिकोहाबाद-एटा बाईपास मार्ग से जुड़ जाएगा। पीडब्ल्यूडी सूत्रों के अनुसार लगभग चार किलोमीटर लंबाई वाले नए बाईपास मार्ग निर्माण के लिए करीब 59 करोड़ की कार्य योजना शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई है। उम्मीद है कि प्रस्ताव को इसी सप्ताह शासन की हरी झंडी मिल जाएगी।
-- --
जसराना, मुस्तफाबाद को क्राॅस करेगा नया मार्ग
नया बाईपास मार्ग जसराना एवं मुस्तफाबाद आबादी क्षेत्र को क्राॅस करेगा। नया मार्ग निर्माण को एलआर कॉलेज से नगला रामा के आसपास की भूमि अर्जित की जाएगी। इसके लिए कुल प्रस्तावित धनराशि 59 करोड़ से लगभग 66 प्रतिशत धनराशि भू अर्जन की स्थिति में देय मुआवजा एवं शेष धनराशि सड़क निर्माण पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
दो प्रमुख मार्गों की दशा भी सुधरेगी
आईआरक्यूपी यानी सड़क सतह सुधार योजना के जरिए जिले के दो प्रमुख मार्गों मक्खनपुर-प्रतापपुर तक लगभग 23 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क के अलावा लगभग 16 किलोमीटर लंबाई वाले एका-उड़ेसर (वर्तमान में शहीद हेमसिंह मार्ग) की दशा सुधार की कार्य योजना तैयार है। दोनों प्रस्तावों को टेक्निकल कमेटी की मंजूरी मिल गई है तथा आवश्यक धनराशि भी इसी सप्ताह अवमुक्त होने की संभावना है। मक्खनपुर-प्रतापपुर-हाथवंत मार्ग की दशा सुधार पर जहां 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं एका-उड़ेसर मार्ग की दशा सुधार पर करीब 8.3 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।
-- -
जसराना में नया बाईपास निर्माण व दो अन्य ग्रामीण मार्गों की दशा सुधार की कार्ययोजना बना कर शासन को भेज दी है। तीनों प्रस्तावों को जल्द मंजूरी की उम्मीद है।
केके वर्मा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी