{"_id":"696a7dbcd72dfe2e04053ad3","slug":"a-girl-and-a-motorcyclist-died-in-a-road-accident-and-a-woman-was-injured-firozabad-news-c-169-1-mt11005-165463-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क हादसे में बालिका और बाइक चालक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क हादसे में बालिका और बाइक चालक की मौत, महिला घायल
Fri, 16 Jan 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मृतक मुकेश का फाइल फोटो
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम शेरपुर के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में बाइक चालक और एक 12 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर किया गया है। बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मारी थी।
पुलिस के अनुसार, मुकेश (48) निवासी इकहरा, थाना बरनाहल, मैनपुरी अपनी ससुराल फरिहा कोटला गया था। वह अपनी साली राधा (37) और उसकी बेटी प्रज्ञा (12) को अपनी बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वे सिरसागंज के शेरपुर के पास पहुंचे, किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सिरसागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश और प्रज्ञा को मृत घोषित कर दिया। राधा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।