{"_id":"687e2196199db6e9720fce1e","slug":"a-canter-ran-over-bike-riding-kanwariyas-one-dead-two-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-152738-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाइक सवार कांवड़ियों को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाइक सवार कांवड़ियों को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल
Mon, 21 Jul 2025 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- शनिवार को सोरों से 51 किलो की कांवड़ लेने गए थे 15 साथी, वापस आते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। सोरों से 51 किलो की कांवड़ लेकर आ रहे बाइक सवार तीन कांवड़ियों को मक्खनपुर इलाके में कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा हाईवे पर जयपुरिया स्कूल के सामने सोमवार सुबह छह बजे हुआ। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। चालक दुर्घटना के बाद कैंटर छोड़कर भाग निकला।
थाना खैरगढ़ के गांव नावली निवासी विकास उर्फ पवन (24) शनिवार को गांव के 15 साथियों के साथ घर से कावड़ लेने निकला था। सोरों से जलभर कर सभी लोग नगला भोला गांव स्थित शिव मंदिर के लिए निकले थे। सोमवार सुबह पवन और उसके साथ सोनू निवासी गांव नगला भोला, खैरगढ़ और राजा निवासी मोहिनीपुर,मक्खनपुर एक ही बाइक से आ रहे थे। हाईवे पर जयपुरिया स्कूल के सामने पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों श्रद्धालु जमीन गिर पड़े। घटना के बाद भीड़ जुट गई। सूचना पर मक्खनपुर पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर कावड़ियों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा। साथ ही कांवड़ियों को समझाबुझाकर शांत कराया। पवन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पवन दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी। इसमें एक कावंड़िया की मौत हो गई है। कैंटर को कब्जे लेकर थाने लाया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।