{"_id":"5-88866","slug":"Firozabad-88866-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनने से बची डाउन मुरी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन बनने से बची डाउन मुरी एक्सप्रेस
Firozabad
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर मुरी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। एसी कोच में धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर टूंडला रेलवे स्टेशन पर तकनीशियनों ने कोच के नीचे एसी और बैटरी की वजह से वायरिंग में लगी आग को बुझाते हुए ट्रेन को रवाना किया।
मामला रविवार सुबह आठ बजे करीब का है। जम्मूतवी से चलकर हटिया जाने वाली डाउन मुरी एक्सप्रेस अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से निकली तभी उसके एसी कोच संख्या ए-1 के अंदर एसी के जरिए धुआं भरने लगा। यात्रियों में आग लगने की आशंका से दहशत व्याप्त हो गई। यात्रियों के शोर मचाने पर कोच अटेंडेंट ने मामले की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन के टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इंजीनियरों ने कोच के एसी व बैटरी में आई तकनीकी खराबी के चलते वायरिंग में लगी आग को बुझाया। गनीमत रही कि एसी व बैटरी की वजह से वायरिंग में लगी आग ने विकराल रूप धारण नहीं किया। कोच में बैठे यात्री दहशत में रहे। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। तकनीशियनों की टीम को कोच में बैठाकर रवाना किया गया।