फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   इंस्पायर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरा मौका

इंस्पायर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरा मौका

Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए भारत सरकार ने विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन और छात्र-छात्राओं का डाटा फीडिंग कराने के लिए वेब पोर्टल दोबारा खोल दिया है। योजना के अंतर्गत विज्ञान मॉडल बनाने के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी। इस बाबत डीआईओएस ने विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञान के छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार द्वारा आयोजित इंस्पायर योजना में विद्यार्थियों को मॉडल आदि बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। चुने गए छात्रों को जिला एवं राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए विद्यालयों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अगस्त माह में कराए गए थे। अब सरकार ने पंजीकरण के लिए एक और मौका देते हुए वेब पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। ताकि मेधावी छात्रों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक विधि नारायन ने बताया कि सभी विद्यालयों को इंस्पायर योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने एवं छात्रों का ऑनलाइन नामांकन पूर्ण करने के संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


आवेदन से जुड़ी जानकारी
कक्षा छह से दसवीं तक के बच्चे छात्र योजना में भाग ले सकेंगे।
स्कूल द्वारा प्रत्येक क्लास से विज्ञान में मॉडल बनाने वाले छात्रों का चयन किया जाए।
छात्रों का स्कूल स्तर के बाद जिला स्तर पर चयन किया जाएगा।
मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी ही इंस्पायर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अब तक कुल 145 विद्यालयों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से कुल 45 बच्चों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड हुआ है। जबकि मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों की संख्या करीब 403 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed