{"_id":"5-87419","slug":"Firozabad-87419-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 राजस्व गांवों को मिलेगा पंचायत का दर्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 राजस्व गांवों को मिलेगा पंचायत का दर्जा
Firozabad
Updated Mon, 29 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जिले से करीब 56 राजस्व गांवों को पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव शासन को भेजना तय हो गया है। एका ब्लाक की ग्राम पंचायत नवलपुर में कई राजस्व गांव होने के कारण यहां का मामला उलझा हुआ है। प्रशासन इस असमंजस में फंसा है कि यहां दो पंचायतें नई बनाई जाएं या फिर तीन नई पंचायतें। अवकाश के दिन भी मंथन चलता रहा।
शासन ने एक हजार से अधिक आबादी वाले राजस्व गांव को नई पंचायत का दर्जा देने का निर्णय लिया था। जिले में आए करीब 172 आवेदनों का निस्तारण करने के साथ ही जिला प्रशासन ने 30 सितंबर को शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद डीपीआरओ कार्यालय के लिपिक इसी काम को निपटाने में उलझे रहे। विभागीय सूत्रों की माने तो नारखी ब्लाक में आवेदन नौ आए थे। बड़ा गांव, रामपुर कटेलिया, बदनपुर राजस्व गांव को नई पंचायत का दर्जा मिलने की संभावना है। एका ब्लाक में 15 आवेदन विभाग को मिले थे। यहां चार राजस्व गांवों को नई पंचायत का दर्जा दिया जाना लगभग तय है। हालांकि इस ब्लाक की ग्राम पंचायत नवलपुर में नौ राजस्व गांवों के होने के कारण मामला उलझ गया है। एडीओ पंचायत एका के साथ जिला स्तरीय अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में फंसे हैं। एक हजार से कम आबादी वाले दो राजस्व गांव को मिलाकर ग्राम पंचायत का दर्जा दे सकते हैं लेकिन जो आवेदन मिले हैं वह अपने-अपने चहेते गांव को शामिल करने के हैं। एक गांव को क्रास करके नई पंचायत नहीं बनाई जा सकती। इसके कारण यहां के आवेदनों पर मंथन किया जा रहा है। जिले में करीब 56 नई पंचायतों का प्रस्ताव भेजना लगभग तय माना जा रहा है। शासन ने इसी प्रस्ताव को हरी झंडी दी तो फिर सर्वाधिक 15 नई पंचायतें शिकोहाबाद में बढ़ेंगी।
ब्लाक प्रस्तावित नई पंचायत
फीरोजाबाद 07
टूंडला 03
हाथवंत 11
जसराना 02
शिकोहाबाद 15
मदनपुर 05
अरांव 06
नारखी 03
एका 04
----------------------------
कुल संभावित पंचायतें 56