फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   डीडीओ को चेतावनी, बीडीओ का वेतन रोका

डीडीओ को चेतावनी, बीडीओ का वेतन रोका

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सचिव समाज कल्याण के राममोहन राव ने लोहिया गांव मड़वा में पंचायत लगाकर जन समस्याओं को सुना। हैंडपंपों के खराब मिलने पर डीडीओ को चेतावनी और बीडीओ को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के आदेश दिए। शौचालय बनवाने के प्रति ग्रामीणों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

सचिव समाज कल्याण के राममोहन राव दो दिवसीय दौरे पर शासन के प्रतिनिधि के रूप में जिले में आए। सचिव सदर ब्लाक के लोहिया गांव मड़वा में बारिश होने के बाद ही पहुंचे। संपर्क मार्ग की हालत खराब देख एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सुधार के निर्देश दिए। गांव में 115 पोल, दस ट्रांसफार्मर पर 65 बिजली के कनेक्शन देख वह दंग थे। विद्युत विभाग को गांव में कैप लगाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को शौचालय का भी उपयोग करने को प्रेरित किया। जलनिगम के कार्यों की जब समीक्षा की तो छह हैंडपंप दो वर्ष में ही खराब होने पर ठेकेदार से वसूली के आदेश दिए। स्कूल का हैंडपंप ठीक कराने, बीडीओ को निरीक्षण नहीं करने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। सफाई कर्मी के नहीं आने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। सोलर लाइट, कृषि, पेंशन, खसरा खतौनी, पशुओं का टीकाकरण, मत्स्य राशन आदि की जानकारी दी। गांव में भ्रमण कर लोहिया आवास शौचालय, हैंडपंप, सोलर लाइट, नाली सड़क आदि का निरीक्षण किया। प्रभावी निरीक्षण नहीं करने पर डीडीओ को चेतावनी, बीडीओ को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी। मड़वा नगला नौजी मार्ग का निरीक्षण करके सीडीओ को फोटो सहित रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ हीरालाल, एसडीएम सदर विजय सिंह, तहसीलदार संजीव ओझा मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक को प्रतिकूल प्रवृष्टि
सचिव समाज कल्याण के. राममोहन राव ने डीआईओएस कार्यालय का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में कराए जा रहे निर्माण कार्य में रुचि नहीं लेने पर जिला समन्वयक सुरेंद्र सिंह यादव को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के आदेश दिए। कार्यालय में खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। राजकीय जिला पुस्तकालय एवं वाचनालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असीजा प्रमुख सचिव समाज कल्याण से मिले
फीरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण के राममोहन राव से डाकबंगला पर मुलाकात की। उन्होंने कहा शादी अनुदान योजना के तहत जिले को धनराशि नहीं मिली है। इसका बजट जल्द आवंटित किया जाए। टीटीजेड में होने के बावजूद बिजली की किल्लत से लोग परेशान हैं। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। विधवा पेंशन की राशि के आवंटन, नगर निगम फीरोजाबाद को मिलने वाली अवस्थापना निधि, 50 लाख से अधिक लागत की 70 बड़ी सड़कों के लिए धनराशि, 13 ग्राम सभाओं को सड़क, पानी, बिजली एवं जल निकासी के 25 करोड़ के भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकृति दिलाने एवं पीएमजीएसवाई योजना के तहत सड़कों के सुधार के लिए धनराशि दिलाने की मांग की। प्रमुख सचिव ने विधायक को समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। शुक्रवार रात चिकित्सक दंपति की हत्या पर रोष प्रकट किया।

एटीएस की प्रधानाचार्य को हटाने के आदेश
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। सचिव समाज कल्याण के राममोहन राव ने बजीरपुर जेहलपुर स्थित आश्रम पद्धति स्कूल का औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं को देख नाराजगी जाहिर की। कक्षा एक से 12 तक में जाकर उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। खामियां मिलने पर प्रधानाचार्य को हटाने के आदेश दिए। नगर निगम के निरीक्षण को लेकर तैयारी पूरी रहीं। लेकिन देर शाम तक सचिव नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed