{"_id":"5-85506","slug":"Firozabad-85506-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के संकट पर भड़के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के संकट पर भड़के लोग
Firozabad
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। सुहागनगरी में बिजली-पानी संकट पर जनता भड़क उठी। भाजयुमो ने बिजली कटौती को लेकर तीन घंटे तक विद्युत कार्यालय में धरना प्रदर्शन, नारेबाजी की। वहीं भाजपाइयों ने बोधाश्रम चौराहा पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पानी के हिमायूंपुर, मोहल्ला आजाद नगर के बाशिंदों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया।
एक्सईन के कक्ष पर भाजपा का कब्जा
मुरादाबाद कंट्रोल एवं लोकल स्तर पर हर रोज हो रही आठ से दस घंटे की कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। विद्युत कटौती के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लेबर कालोनी स्थिति बिजली घर पर अफसरों का घेराव करने पहुंचे। जब 11.30 बजे तक एक्सईएन कार्यालय नहीं पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। तीन घंटे तक वह एक्सईएन कक्ष में धरने पर बैठे रहे। करीब एक बजे एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। यतेंद्र चक, वैभव मुरवारिया, गौरव शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, विकास वाजपेयी, गुड्डू राठौर, शिवम राजपूत मौजूद थे।
मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
भाजपा द्वारा बोधाश्रम चौराहे पर विद्युत कटौती को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि यूपी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। न बिजली है न पानी। कानून व्यवस्था भी चौपट है। महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, संजय मिश्रा, डा. अखिलेश शर्मा, अमिनेष त्रिपाठी, आकाश शर्मा, सुरेंद्र जैन, कुक्कू राजौरिया थे।
विज्ञापन
प्यासी जनता का जलकल संस्थान पर प्रदर्शन
हिमायूंपुर सीएल जैन कालेज के पीछे गलियों में नलकूप का पानी न पहुंचने से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश था। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा था। सोमवार को सुबह दस बजे महिला-पुरुष जलकल विभाग पहुंच गए। लोगों ने ऑपरेटर द्वारा समय पर नलकूप न चलाने की शिकायत की। वहां से आश्वासन नहीं मिला तो वह नगर निगम पहुंच गए। समस्या के समाधान को जमकर नारेबाजी की गई। पूरन सिंह, प्रदीप, अंजूलता, सीता, रामवती, बलवीर सिंह, मुन्नी, मीरा, अजय मौजूद थे। दूसरी तरफ मोहल्ला आजाद नगर गली नं. सात में डाली गई पाइप लाइन चौक होने की समस्या को लेकर क्षेत्रीय बाशिंदे नगर निगम पहुंचे। उनका कहना था कि पानी की तलाश में दिन-रात दर-दर भटकना पड़ता है। लालता प्रसाद, राजेंद्र, धर्मेन्द्र, सत्यप्रकाश, रामगोपाल, सुरेश, विनोद मौजूद थे।
सत्ता के विधायकों ने उठाया बिजली का मुद्दा
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। शासी निकाय की बैठक में बिजली एवं पानी की बढ़ती किल्लत का मामला शिकोहाबाद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश वर्मा, जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव ने उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली के अभाव में किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इसके कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। डीएम ने विधायकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसमें सुधार कराने का आश्वासन दिया है।