{"_id":"5-85277","slug":"Firozabad-85277-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद में सड़क हादसे में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद में सड़क हादसे में दो की मौत
Firozabad
Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद में प्रताप पुर चौराहा और सुभाष तिराहा के बीच रात साढ़े दस बजे तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। बताते हैं कि एक भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली ईंट लेकर प्रताप पुर चौराहा की तरफ आ रहे थे। ट्रैक्टर पर तीन लोग और सवार थे। वह जैसे ही प्रतापपुर और सुभाष तिराहे के बीच में पहुंचे तभी सामने से आ रही डीसीएम से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर और डीसीएम का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना स्थल पर ही दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार मचते ही आसपास के लोग पहुंच गए। थाना पुलिस भी आ गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।