{"_id":"5-82220","slug":"Firozabad-82220-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार पेटी हरियाणा की बीयर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार पेटी हरियाणा की बीयर बरामद
Firozabad
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। अवैध रुप से बिक्री के लिए हरियाणा से मैनपुरी जा रही बीयर की एक हजार पेटी रसूलपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आसफाबाद चौराहा से पकड़ ली। ट्रक चालक और परिचालक को भी हिरासत में लिया है।
अवैध शराब की सूचना पर बुधवार को सूचना पर सीओ सिटी राजेश चौधरी ने आसफाबाद चौराहा पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने आसफाबाद चौराहा पर एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ट्रक को हाईवे पर दौड़ाने लगा। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर रोक लिया। चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया और थाने ले आई। ट्रक में बीयर की पेटियां लदी हुई थी। चालक और परिचालक ने अपने नाम रवि निवासी जलालपुर थाना शिकोहाबाद और सज्जन सिंह निवासी मंसूखपुरा थाना शिकोहाबाद बताया है। चालक रवि ने बताया कि वह बीयर हरियाणा से मैनपुरी ले जा रहे थे। बीयर के मालिक का नाम राकेश यादव निवासी समोहर जनपद आगरा बताया है। पुलिस कप्तान का कहना है कि बीयर के मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को आगरा जनपद रवाना किया है। बरामद की गई बीयर की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
मक्खनपुर पुलिस ने बरामद की नौ पेटी देशी शराब
मक्खनपुर (ब्यूरो)। थाना मक्खनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जेबड़ा गांव से लल्ला बाबू के घर दबिश देकर देशी शराब की नौ पेटी बरामद की है। इसमें 350 क्वाटर रखे हुए थे। पुलिस ने लल्लाबाबू को भी गिरफ्तार किया है।