{"_id":"5-82218","slug":"Firozabad-82218-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को वाहन ने रौंदा, मौत
Firozabad
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज। पुलिस भर्ती देख रहे बीए द्वितीय वर्ष के छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला धुरी निवासी विपिन यादव (21) पुत्र दिनेश यादव ओम डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन की तरह सुबह करीब चार बजे वह गांव के युवकों के साथ दौड़ लगाने के लिए घर से निकला। वह गांव धातरी के समीप पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसको रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से दौड़ लगाकर आ रहे गांव के युवकों ने विपिन को मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस के साथ परिवारीजनों को सूचना दी। विपिन के पिता खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। जबकि विपिन तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष सिरसागंज का कहना है कि मृतक युवक के परिवारीजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।