{"_id":"5-82217","slug":"Firozabad-82217-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने जीता मुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश ने जीता मुकाबला
Firozabad
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। भारत-बांग्लादेश के विकलांग खिलाड़ियों के बीच टी-20 क्रिकेट मुकाबला बुधवार को खेला गया। मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया।
डिसेबल स्पोर्टिंग सोसायटी आगरा एवं जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में ओम ग्लास स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। शुभारंभ अभिषेक मित्तल चंचल ने गेंद खेलकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सभी विकेट खोकर 16 ओवरों में 90 रन ही बनाए। इसमें श्रीमंत झा ने 28, कैलाश ने 11, सूरज 10, संजीव और सलीम ने पांच-पांच रनों का सहयोग दिया। बांग्लादेश के गेंदबाज दुरुपम ने 11 रन देकर पांच विकेट लिए। खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने नौ विकेट खोकर मात्र 14 ओवरों में ही लक्ष्य को पार कर लिया। जिसमें फैसल सुमित ने 29 रन, महमूद हसन ने 27, अलाहउद्दीन ने 12 व शमीम ने आठ रनों का योगदान दिया। भारत के गेंदबाज अभिषेक ने 13 रन देकर चार विकेट लिए। संजीव ने दो, सलीम व अखलाक ने 1-1 विकेट लिया। मुख्य अतिथि बालकृष्ण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता ने बांग्लादेश के गेंदबाज दुरुपम को मैन ऑफ द मैच दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं मैच एंपायर दानिश, लवी सिंह, कमेंटेटर असलम भोला को पुरस्कार दिया।