फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गर्मी के साथ बढ़ रहा सब्जियों का भी ‘पारा’

गर्मी के साथ बढ़ रहा सब्जियों का भी ‘पारा’

Tue, 24 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 24 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। गर्मी के साथ-साथ बढ़ती महंगाई भी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। पिछले कुछ ही दिनों में सब्जियों के दामों में हुए इजाफे से आम आदमी की थाली का स्वाद भी फीका पड़ गया है। आलू-प्याज के साथ ही हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरी सब्जियों में भी करीब पांच से दस रुपये प्रति किलो के भाव से अंतर आया है। भोजन का जायका बढ़ाने वाली चटनी को बनाना भी मुश्किल हो गया है। हरा धनिया सौ रुपये किलो बिक रहा है। हरी मिर्च महंगाई से लाल है। बाजार और गली- मोहल्लों में बिकने वाली सब्जियों के रेट में भी अंतर है।
विज्ञापन


बिचौलियों की अहम भूमिका
सब्जियों के दाम बढ़ने में बिचौलियों की भूमिका है। बिचौलिए लगभग दो गुना भाव बढ़ा देते हैं। इससे आम आदमी को परेशानी झेलनी पड़ती है। गली- मोहल्लों में दाम और बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक विक्रेता रामकिशन ने बताया कि गर्मी के कारण ही सब्जियों के दाम ेमें बढ़ोत्तरी और सप्लाई में कमी आई है। बिजली न रहने के कारण इंजन चला कर पानी लगाना पड़ता है। डीजल के भाव आसमान पर हैं।

सब्जी मंडी का भाव
आलू देशी 20-30
आलू हल्द्वानी 35-40
टमाटर देसी 18
टमाटर वैरायटी 24
प्याज 30
लहसन 60
हरा धनिया 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed