फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   टूंडला ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए दो नामांकन

टूंडला ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए दो नामांकन

Tue, 29 Oct 2013 05:38 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 29 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। जनपद के ब्लाक टूंडला में सोमवार को उपचुनाव को लेकर खासी गहमागहमी रही। ब्लॉक प्रमुख के लिए सोमवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। हालांकि सपा से ही दो दावेदारों द्वारा पर्चा दाखिल किया जाना चर्चा का विषय बना रहा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दोपहर दो बजे चरन सिंह बाबा अपने समर्थकों के साथ टूंडला ब्लॉक पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अपना एक नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र में उनकी उम्र 45 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल दर्शाई गई। उनके जाने के कुछ समय बाद ही अमित चौधरी अपने लावलश्कर के साथ टूंडला ब्लॉक पहुंचे। उन्होंने दोपहर 2.35 बजे तीन नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन में उनकी उम्र 30 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट दर्शाई गई थी। नामांकन के दौरान दोनों ही दावेदारों से 2500 रुपये जमानत राशि के रूप जमा करवाई गई।
विज्ञापन



सपा नगर अध्यक्ष भी नहीं कर सके प्रवेश
टूंडला (ब्यूरो)। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन खासा मुस्तैद नजर आया। नामांकन दाखिल करने आए अमित चौधरी के साथ पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह यादव को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। काफी जद्दोजेहद के बाद भी सपा नगर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह यादव ब्लॉक कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



समर्थकों ने किया शस्त्र प्रदर्शन
टूंडला (ब्यूरो)। ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव के लिए नामांकन करने आए चरन सिंह बाबा बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे। चरन सिंह के समर्थकों ने ब्लॉक में जमकर शस्त्र प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में एहतियातन पुलिस ने शस्त्र प्रदर्शन रुकवाकर सभी समर्थकों को बाहर कर दिया।



बैरीकेडिंग के अंदर खड़ी की प्रत्याशी ने गाड़ी
टूंडला (ब्यूरो)। नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन करने आए एक प्रत्याशी ने सत्ता की हनक भी दिखाई। प्रत्याशी ने टूंडला ब्लॉक के प्रवेश द्वार की बाध्यता को खंडित कर अपनी गाड़ी ब्लॉक में खड़ी की। उन्हें पुलिस बल भी नहीं रोक सका।



सपा में नजर आई फूट
टूंडला (ब्यूरो)। 95 क्षेत्र पंचायतों वाले ब्लाक के प्रमुख पद के चुनाव के लिए सपा समर्थित दो प्रत्याशियों के नामांकन करने से पार्टी की अंतर्कलह दिखने लगी है। नामांकन के दौरान दोनों ही दावेदारों के साथ समर्थकों के साथ सपा के दिग्गज नेता भी दिखे। वहीं तीसरे दावेदार आनंद ने अपना नामांकन नहीं किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed