फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   मान्यता के फेर में छात्रों के साथ खिलवाड़

मान्यता के फेर में छात्रों के साथ खिलवाड़

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। ऊंची इमारत खडी़ कर स्कूल कालेजों में बिना मान्यता के प्रवेश का गोरखधंधा किया जा रहा है। कम फीस और कोर्स के लालच में छात्रों का दाखिला कर जिले के कई कालेजों ने सैकड़ों छात्रों के भविष्य को चौपट कर दिया है। दाऊदयाल, रामवीर श्यामवीर डिग्री कालेज ने पैसे कमाने की जुगत में ऐसा ही मजाक छात्रों के साथ किया है।
विज्ञापन

सुहागनगरी में भी शिक्षा का गोरखधंधा तेजी से सक्रिय हो रहा है। इन कालेजों का मुख्य लक्ष्य छात्रों से मोटी रकम वसूलना होता है। शहर में दाऊदयाल डिग्री कालेज ने भी बीएड, एमए, एमएड, बीकाम कोर्स शुरू कर सैकड़ों छात्रों से करोड़ों रुपये की लूट कर ली। इसके बाद आज तक इन छात्रों को वैध डिग्री नहीं दिला सका। डिग्री के लिए हंगामा करने पर कालेज के रसूखदार पुलिस व प्रशासन से पैरवी कर हर बार मामले को दबा देते हैं। सिरसागंज के रामवीर श्यामवीर डिग्री कालेज में भी स्नातक के छात्रों के साथ मजाक किया जा रहा है।
विज्ञापन


कब कब किया आंदोलन
- 04-05 में दाऊदयाल डिग्री कालेज में फैशन डिजाइनिंग कोर्स की डिग्री न मिलने पर हंगामा, छात्राओं की सात दिन भूख हड़ताल।
- 2 नवंबर 2011 को बीएड छात्राओं ने किया हाईवे जाम।
- 12 नवंबर को फीस वृद्धि को लेकर नोकझोंक।
- 8 दिसंबर 2011 को कालेज ने विवि के बराबर फीस लेने का दिया आश्वासन ।
- सितंबर 2012 में विवि का मार्कशीट मान्य होने से इनकार।
- अक्टूबर प्रथम सप्ताह में छात्राओं ने दिया ज्ञापन, कालेज के खिलाफ एफआईआर।
- अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में एमए समाज शास्त्र की छात्राओं ने मान्यता न मिलने पर की तोड़फोड़।
- दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बीएड छात्राओं का दो दिन का क्रमिक धरना
- 7 से 11 दिसंबर तक बीएड छात्राओं की भूख हड़ताल
- 11 दिसंबर सपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने दिया तीन माह में डिग्री दिलाने का लिखित आश्वासन
- 11 मार्च तक कोई कार्रवाही न होने पर छात्राओं का कालेज में हंगामा।
- 13 मार्च को कालेज परिसर में शांति वार्ता।
-19 मार्च को बीकाम की छात्राओं की मान्यता न मिलने पर हंगामा, तोड़फोड़
- 21 मार्च को कालेज में जिला प्रशासन, कालेज मैनेजमेंट, अभिभावकों की वार्ता, छह अप्रैल को चेक देने का निर्णय
- 25 अप्रैल को बीकाम की छात्राओं रघुराम कालेज में फर्जी दाखिले का फार्म भरवाया।
- पांच अप्रैल को प्रवेश पत्र न मिलने पर बीकाम छात्राओं ने किया हाईवे जाम।
- छह अप्रैल को बीएड छात्राओं को फीस का चेक न देने पर छात्राओं ने की तोड़फोड़, सिरसागंज के रामवीर श्यामवीर डिग्री कालेज की मान्यता न मिलने पर हाईवे जाम।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक फीस लेने पर अमरदीप में हुआ बवाल
दाखिले के समय कुछ फीस बताकर दाखिला लेने के बाद गलत फीस वसूली गई। वहीं प्रवेश पत्र के लिए भी पैसे मांगे गए। छात्र भी भविष्य खराब होने के डर से कालेजों को मुंह मांगी रकम देने पर मजबूर होते है। वहीं यूएफएम के मुद्दे पर भी छात्रों ने सितंबर माह में बड़े स्तर पर आंदोलन व कैंडल मार्च निकाला था। इसमें भी अमरदीप कालेज के दो नकलची के पकड़े जाने पर बीकाम के छात्रों का भविष्य चौपट हो गया।

भूख हड़ताल करेंगी दाऊदयाल की छात्राएं
दाऊदयाल डिग्री कालेज के खिलाफ एफआईआर कराने के बाद भी छात्राओं ने हार नहीं मानी है। कालेज की बीकाम, बीएड, एमएड छात्राओं ने कालेज प्रशासन व प्राचार्य की दो दिन में गिरफ्तारी न हो पर भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।
छात्राओं में पुलिस प्रशासन का कालेज मैनेजमेंट की गिरफ्तारी न करने व सपा नेताओं की चुप्पी बड़ा सवाल बनकर उभर रही है। जहां छात्रों के हित में हर कदम पर साथ भरने का दावा करने वाली सपा नेताओं की टुकड़ी इस मुद्दे पर शांत है। वहीं कांग्रेसी शुरू से इस आंदोलन के अगुवाई कर रहे हैं। बीएड छात्राओं का कहना है कि अगर दो दिन में पुलिस कालेज प्रशासन ने कालेज की गिरफ्तारी नहीं की तो बीकाम, बीएड, एमएड की छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होेंगी।
डीएम से मिलीं दाऊदयाल की छात्राएं
दाऊ दयाल डिग्री कालेज की बीएड छात्राओं ने रविवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। छात्राओं ने कहा कि उनका भविष्य कालेज ने फर्जीवाड़ा कर खराब कर दिया है। इसके बाद भी कालेज प्रशासन की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। छात्राओं ने कालेज प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की है। विश्वास के साथ छलावा ठीक नहीं
छात्रा रश्मि का कहना है कि शिक्षण संस्थानों पर विश्वास करने के बाद ही लोग प्रवेश लेते हैं लेकिन संस्थानों की कमी से छात्रों को नुकसान भी उठाना पड़ता है।

कालेज से लड़ाई जारी रखूंगी
दाऊदयाल कालेज से बीकाम का पेपर देने से वंचित रह गईं छात्रा कनिका चतुर्वेदी ने बताया कि घर के पास होने के कारण कालेज में प्रवेश लिया था। कालेज ने भी होर्डिंग व विज्ञापन देकर छलावा किया।

शिक्षा के नाम पर हो रही लूट
गाजियाबाद निवासी छात्रा स्वाती का कहना है कि मामा के घर रहकर उसने पढ़ाई की। कालेज ने छात्राओं के साथ विश्वासघात किया है। कालेज के साथ अंत तक लड़ाई जारी रखूंगी।

क्या कहते हैं अभिभावक

कालेज को किया जाए सीज
दाऊदयाल कालेज से एमएड कर चुकी छात्रा नितुल की मां सुषमा शर्मा ने बताया कि कालेज ने करीब एक लाख रुपये प्रति छात्रा से लिया। अएफआईआर होने के बाद आखिर पुलिस व प्रशासन कालेज को सीज क्यों नहीं कर रहा है।

कालेज को बंद कर देना चाहिए
बीएड छात्रा के पिता मुन्ने खां ने बताया कि बेटी की पढ़ाई के लिए उन्होंने कर्ज लेकर फीस अदा की थी। कालेज को बंद कर देना चाहिए।

सरकार भी जांच के बाद दे मान्यता
शमशाद बेगम ने बताया कि बेटी की तमन्ना थी कि वह शिक्षिका बने लेकिन उसे क्या पता था कि उसका भविष्य अधर में लटका जाएगा। सरकार को भी जांच करने के बाद ही कालेज को मान्यता देनी चाहिए।


क्या कहते हैं शिक्षाविद्

एमजी कालेज की प्राचार्या डा. निर्मला यादव ने बताया कि प्रवेश लेने से पहले कालेज की जानकारी इंटरनेट के साथ विवि से करनी चाहिए।

डा. बीआर अंबेडकर विवि के पूर्व कुलपति डा. जीके अग्रवाल ने बताया कि शासन और आयोग ही ऑटोनामस का मतलब नहीं निकाल सका है। दाखिला लेने से पहले ऐसे कालेज की मान्यता को जांचना चाहिए। बिना विवि की अनुमति के कोई भी कोर्स नहीं चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed