फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बदबूदार पानी की आपूर्ति से आक्रोश

बदबूदार पानी की आपूर्ति से आक्रोश

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। पानी की लाइन से होकर घरों तक पहुंच रहे बदबूदार पानी ने लोगों को चैन छीन लिया। हनुमान गंज के साथ ही दुर्गानर, मोहल्ला दुली सहित कई मोहल्ले के बाशिंदे इस समस्या से परेशान हैं। सरक्यूलर रोड नाले की सही ढंग से सफाई न किया जाना मुख्य कारण है। पिछले दिनों क्षेत्र की जनता ने आंदोलन किया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में भी सुहागनगरी की जनता को पानी की किल्लत से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। कहीं नलकूप खराब हैं तो कहीं पानी ही आना बंद हो गया। दुर्गानगर, हनुमान गंज, मोहल्ला दुली के साथ ही हनुमान रोड से जुड़े क्षेत्र में इन दिनों पिछले करीब एक पखवाड़े से अधिक समय से आ रहे बदबूदार पानी से परेशान हैं। नाले एवं नालियों का पानी घरों तक पहुंच रहा है। दीपक गोयल की मानें तो सरक्यूलर रोड नाले की सफाई नहीं कराई। इससे नाला चोक हो गया है। नाला चोक हो जाने के कारण गंदा पानी पाइपलाइन से होकर घरों तक पहुंच रहा है। क्षेत्रीय नागरिक इसकी कई बार शिकायत भी कर चुके हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया। पिछले दिनों हनुमान रोड पर जाम भी लगाया था, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन को बाध्य होगी। रोष व्यक्त करने वालों में मोहित मित्तल, सौरभ अग्रवाल, गौरव रपरिया, सागर, संजय देव प्रकाश, कन्हैया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed