फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   37 Rural Roads To Be Built In Agra

राहत: 47.68 करोड़ से बदलेगी गांवों की तस्वीर, 56 किमी सड़कें होंगी पक्की, पांच विधानसभा क्षेत्रों को सौगात

Thu, 27 Aug 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में 47.68 करोड़ रुपये की लागत से 56 किलोमीटर लंबी 37 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। सड़कों के निर्माण से गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साथ विकास व रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
 

विज्ञापन
37 Rural Roads To Be Built In Agra
नई सड़क

विस्तार

गांवों की टूटे और कच्चे मार्गों को अब पक्की सड़कों का सहारा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा क्षेत्रों में 47.68 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 56 किलोमीटर लंबी 37 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिलने पर सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
विज्ञापन


योजना के तहत फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में बैमन-टीकरी, कचौरा-बिजलीघर, कचौरा-अछनेरा-फरह, लोहकोरा-सिकंदरा रजवाह, रसूलपुर-सहता, सरसा-मलिकपुर, फतेहपुर सीकरी रजवाह-गढ़ीमा मंदिर और जोताना-मंदिर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, बाह विधानसभा में पिनाहट-विजयगढ़ी से गोपालपुर दयाछापुरा, चौगांहदार से बाह कैंजरा, करनपुरा-चौकीनपुरा, रेहा चकोरई-जगतपुरा, बुढ़ियापुरा तथा बिठौली से गुलाब की गढ़ी तक सड़कें बनेंगी। इसी तरह खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अमरपुरा से राजस्थान बॉर्डर, नगला संथाल, नगला उदैया, मेवली बांध से नगला खोखलिया-शाहपुर, खेरिया से नयापुरा और कटरा-नगला हरलाल मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा फतेहाबाद विधानसभा में भदोरा, वरना माई, मुसेपुरा, पिंडशी नगला शादी रोड, पक्कापुरा-दुहारी, बड़ोबरा कला, रिहावली, वरना तावली और पल्टूपुरा से विभिन्न गढ़ियों तक मार्ग बनाए जाएंगे। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भांडई-नगला दौलतिया, कुंडौल-कबीस से ललवारा, अडूपुरा से सबला समोगर, मिडाकुर-सकतपुर, गामरी सैयद, कबीस-सबखेड़ा, बुदाना-करमना तल्फी और अजीजपुर के संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य होगा। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़कों का जाल मजबूत होने से आम ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने से गांवों में विकास और रोजगार की नई संभावनाएं भी तेजी से बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed