फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चार ब्लाकों में आज दाखिल होंगे नामांकन

चार ब्लाकों में आज दाखिल होंगे नामांकन

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जिले के चार ब्लाक प्रमुखों के उपचुनाव के लिए नामांकन बुधवार को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। जांच प्रक्रिया दो जनवरी को होगी। तीन को नाम वापसी एवं चार को मतदान एवं मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन की बिक्री चारों ब्लाक मुख्यालयों पर होती रही। जसराना ब्लाक प्रमुख के सहायक निर्वाचन अधिकारी केसी यादव ने बताया कि प्रमुख पद के लिए तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें रामपाल सिंह, भगवान देवी एवं निर्मला देवी हैं। हाथवंत ब्लाक के निर्वाचन अधिकारी रूपचंद्र गौतम ने बताया कि तीन लोगों ने चार नामांकन पत्र खरीदे हैं। कार्यवाहक ब्लाक प्रमुख रामचिट्ठी देवी ने दो, परवेंद्र, शीला देवी एक-एक। इधर मदनपुर ब्लाक के सहायक निर्वाचन अधिकारी क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ब्लाक से एक ही प्रत्याशी नारायणी देवी सोमेश ने दो नामांकन पत्र खरीदे हैं। अरांव ब्लाक के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुधीर श्रीवास्तव का मोबाइल फोन स्विच आफ जाता रहा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ंने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री कितनी हुई इसकी सूचना नहीं दी जा रही है। वहीं बीडीओ हाथवंत ने कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव चार जनवरी को होना है। सभी सदस्य चार को अपने प्रमाणपत्रों के साथ ब्लाक पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed