{"_id":"5-49113","slug":"Firozabad-49113-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं बनेंगे नए राशनकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं बनेंगे नए राशनकार्ड
Firozabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय पर राशनकार्ड के फार्म विभाग ने जमा कर लिए हैं, लेकिन अब नए कार्ड के लिए कोई आवेदन फार्म जमा नहीं किए जाएंगे। क्योंकि विभाग के पास इतनी बड़ी संख्या में कार्ड भी नहीं हैं। जमा फार्मों की जांच कराने के साथ ही उनको नए कार्ड छपकर आने के बाद ही जारी किए जाएंगे।
कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह से ही कतार लगी दिखाई दीं। कार्यालय बंद था भीड़ बाहर अफसरों के आने का इंतजार कर रही थी। अधिकांश के हाथ में नए राशनकार्ड बनवाने वाला फार्म थे। इनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी, लेकिन विभाग ने साफ मना कर दिया कि अब नया फार्म जमा नहीं किया जाएगा। जो जमा हो गए उन्हें जांच के लिए पालिका भेजा जा रहा है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नए कार्ड जब जारी होंगे तब उनके बनाए जाएंगे।
क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी बीएम सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों में एक हजार से भी अधिक फार्म जमा करा लिए गए। इनको पालिका को भेजने की तैयारी की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि भीड़ उमड़ने की मुख्य वजह नए कार्ड जारी होने की सूचना दे दिया जाना है। कोई नया कार्ड नहीं बनेगा। जो कार्ड दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए या जिनके काफी पुराने होने के कारण खराब हो गए हैं सिर्फ उन्हीं को नया कार्ड जारी किया जाएगा। नए आवेदन फार्म जनवरी 2013 के बाद ही बनाए जाएंगे। इसके लिए टीमें क्षेत्रवार मोहल्लों में जाएंगी और कार्ड बनेंगे।