{"_id":"5-49105","slug":"Firozabad-49105-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से मारपीट पर रेल प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से मारपीट पर रेल प्रशासन में हड़कंप
Firozabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर दौड़ रही गोरखधाम एक्सप्रेस में पेंट्रीकार कर्मियों द्वारा रेलयात्रियों के साथ मारपीट करने की शिकायत से हड़कंप मच गया। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेन को टूंडला रुकवाते हुए मामले की जांच की गई, लेकिन मामला फर्जी निकला। वहीं कसाब को फांसी के बाद आतंकियों द्वारा दी गई धमकी को लेकर ट्रेन के रुकने व पुलिस फोर्स को देख रेलयात्री भयभीत रहे।
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ बिहार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस शुक्रवार सायं 4.40 बजे करीब अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से निकली तभी रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को एक यात्री ने सूचना दी कि पेंट्रीकार कर्मियों द्वारा यात्रियों के साथ मारपीट की जा रही है। ट्रेन के रिजर्व कोच में उनके आतंक से चीखपुकार मची हुई है। सूचना पर रेलवे बोर्ड ने डीआरएम इलाहाबाद को अवगत कराते हुए तत्काल ट्रेन को रुकवाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक हीरेंद्र राव ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को मामले से अवगत कराया और ट्रेन को रुकवाने के निर्देश दिए। सायं 5.30 बजे करीब ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर रुकवाया दिया गया। जवानों ने पेंट्रीकार के कर्मियों को घेरे में लेकर ट्रेन छान मारी, लेकिन मारपीट जैसी कोई घटना नहीं मिली। इसके बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। करीब 15 मिनट बाद नान स्टॉप इस ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। कसाब को फांसी के बाद आतंकियों द्वारा दी गई धमकी को लेकर भी रेलयात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
गोरखधाम एक्सप्रेस में सूचना के मुताबिक कुछ भी नहीं मिला। ट्रेन को टूंडला पर रुकवाने के लिए किसी यात्री द्वारा यह साजिश रची गई होगी। मामले की जांच कराई जा रही है। झूठी सूचना देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
राजीव वर्मा, कंपनी कमांडर, रेलवे सुरक्षा बल टूंडला