{"_id":"5-48979","slug":"Firozabad-48979-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से अंधकार में डूबा गांव ग्वारई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से अंधकार में डूबा गांव ग्वारई
Firozabad
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र के गांव ग्वारई में विगत दो माह से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। तमाम शिकायतों के बाद भी विद्युत कर्मचारियों ने फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की जहमत नहीं उठाई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फीरोजाबाद से फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
यमुना तलहटी के गांव ग्वारई में करीब डेढ़ हजार की आबादी है। इस गांव में करीब तीन दर्जन से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं। गांव में विगत दो माह पूर्व विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियाें से ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसील दिवस के माध्यम से जिलाधिकारी को भी विद्युत की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण टीवी, फ्रिज आदि उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। मोबाइल दूर-दराज के गांवों में चार्ज करके लाने पड़ रहे हैं। पीने के पानी का संकट गहरा गया है। पानी यमुना स्थिति कुआं से भरकर ला रहे हैं। रात में चोराें का भय सताता रहता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एसवी रंगाराव से विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। कहा कि एक सप्ताह में फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। चेतावनी देने वालों में बीएस धाकरे, शिव सिंह, रामअवतार, शिवराज सिंह, संजय सिंह, पुन्नीलाल, संतकुमार, नारायन सिंह, रन सिंह, मलखान सिंह, हरी सिंह, माखन सिंह, केसकली आदि हैं।
विज्ञापन
फोटो-टूंडला के गांव ग्वारई में दूर-दराज क्षेत्र से पानी भरकर लाते ग्रामीण महिलाएं-4