{"_id":"5-48977","slug":"Firozabad-48977-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन
Firozabad
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने डीआईओएस कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मानदेय व अन्य मांगों को सरकार के समक्ष रखा।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक भागीदारी वित्तविहीन शिक्षकों की है। शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर इंटर तक गैर सरकारी अनुदान पर पढ़ाने वाले शिक्षकों के साथ शिक्षणेतर कर्मचारियों को भी जीविकोपार्जन लिये मासिक मानदेय की व्यवस्था 1 जुलाई 2012 से लागू करने की मांग की। इसके साथ ही मानक पर खरे उतरने वाले हाईस्कूल व मदरसों को अनुदान सूची पर सर्वोच्च न्यायालय के पारित आदेश 2 दिसंबर 08 का अनुपालन शामिल कर अनुदान सूची निर्गत करने की मांग की।
वित्तविहीन विद्यालयों में 500 छात्रों का परीक्षा केंद्र तथा सवित स्कूलों को 1200 छात्रों को परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। इसको खत्म करने की मांग की। फीरोजाबाद में 26 विद्यालयों को काली सूची में रखा गया है। शिक्षकों ने कहा परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक की गलती पर उन्हें बदला जाए केंद्र को नहीं। परिषदीय की तरह वित्तविहीन विद्यालयों में भी एमडीएम बनवाने की मांग रखी। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, डा. सोनेंद्र सिंह यादव, गुरपाल सिंह, शैलेंद्र तिवारी, सुग्रीव यादव आदि मौजूद रहे।