{"_id":"5-48909","slug":"Firozabad-48909-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
Firozabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। पचवान स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी के बाशिंदे पानी को तरस गए। पानी न मिलने से आहत क्षेत्र के महिला पुरुषों ने मंगलवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। नलकूप ऑपरेटर पर मनमानी का आरोप लगाया है।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कांशीराम आवासीय कालोनी के बाशिंदों के लिए बसपा शासन में प्राथमिकता के आधार पर आवास मुहैया कराने के साथ बिजली, पानी राशन एवं शिक्षा की व्यवस्था की थी। कालोनी की साफ सफाई एवं पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, लेकिन यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कालोनी में कूड़े का ढेर कई-कई दिनों तक नहीं उठते। नलकूप आपरेटर की मनमानी के चलते पिछले चार दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। कालोनी के बाशिंदों की हैंडपंप पर लाइन लगती है। मंगलवार को कालोनी के आवंटियों ने पानी की समस्या को लेकर खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन के बजाय उस आपरेटर के प्रति गुस्सा ज्यादा था जो नलकूप ठीक होने के बाद भी उसे नहीं चला रहा। उन्होंने पालिका अफसरों से नलकूप की आपूर्ति को सुचारु रखे जाने की मांग की है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन करने वालों में रामलखन, रमन कुमार, लाखन सिंह, मोहब्बत खां, प्रियंका देवी, रामखिलाड़ी, विमला देवी, नीलम देवी, कालीचरन, जयपाल सिंह, सुघर सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश कुमार, सर्वेश देवी थे।
चार दिन से पानी को तरस रहे हैं। हम विकलांग होने के कारण हैंडपंप नहीं चला सकते हैं, लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। सफाई कर्मचारी आता नहीं है।
विजय कुमार विकलांग आवंटी
बीस रुपये प्रत्येक घर से ऑपरेटर मांग रहा है। पालिका हमें पैसे नहीं देती। पैसा दो तो नलकूप चलाएंगे अन्यथा नहीं। इसके कारण पूरी कालोनी में पानी का संकट है।
विज्ञापन
राजेश कुमार आवंटी
पानी तीसरी मंजिल तक पहुंचाने का दावा किया गया था। आज पानी एक मंजिल तक नहीं मिल रहा है। हैंडपंप से पानी भरने को विवश हैं। सफाई नहीं होती।
बल्लो देवी आवंटी
समस्याओं का अंबार लगा है। जब आवंटन हुआ था पानी ऊपर तक पहुंचता था। पानी की समस्या पर मुख्यमंत्री ने सीधे डीएम के खिलाफ कार्रवाई की थी। लेकिन आज कोई सुनने वाला नहीं है।
मुन्नीदेवी आवंटी