{"_id":"5-48901","slug":"Firozabad-48901-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति का झांसा देकर छात्राओं को ठगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति का झांसा देकर छात्राओं को ठगा
Firozabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। मंहगी फीस लेने के बाद छात्रवृत्ति का झांसा देकर एक संस्थान ने करीब दो दर्जन छात्राओं को धोखे में रखा। कोर्स कराने के बाद संस्थान छात्रवृत्ति नहीं दे रहा है। मांग करने वाली छात्राओं के प्रमाण पत्र भी संस्थान ने न देने की धमकी दी है। छात्राओं ने इसकी शिकायत की है।
खैरगढ़ स्थित एक संस्थान की एक दर्जन छात्राओं ने अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम में शिकायत की संस्थान ने कोर्स के दौरान फीस महंगी ली, लेकिन छात्राएं तैयार हो गयी। क्योंकि छात्राओं को संस्थान ने फीस का 70 प्रतिशत छात्रवृत्ति देकर लौटाने का वायदा किया था। छात्राएं संस्थान में ब्यूटीशियन का कोर्स करने लगी। कोर्स पूरा करने के बाद जब छात्रवृत्ति मांगी तो कालेज टरकाते रहे। इसके बाद प्रमाण पत्र न देने की धमकी दी। छात्राओं का कहना है संस्थान पर कानूनी शिकंजा नहीं कसा गया तो सैकड़ों छात्राओं का भविष्य खराब हो जाएगा।