फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नाना, धेवते के लिए मौत बनकर आई ट्रेन

नाना, धेवते के लिए मौत बनकर आई ट्रेन

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। ट्रेन के चपेट में आने से नाना और धेवते की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव विजयपुरा निवासी सूरजपाल जाटव पुत्र रामसेवक जाटव के पुत्र सोवरन सिंह की शादी 24 नवंबर की है। मामा की शादी में भाग लेेने के लिए मथुरा से प्रशांत (14) पुत्र रिंकू अपनी मां के साथ गांव में आया था। प्रशांत खेलते समय मंगलवार शाम करीब चार बजे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। ट्रेन को आता देख सूरजपाल अपने धेवते को बचाने के लिए ट्रैक पर पहुंच गया। धेवते को बचाने के प्रयास में वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिस घर में शादी की खुशियां चल रही थीं वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष मटसेना का कहना है कि परिजन शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। शव मंगलवार रात करीब आठ बजे तक गांव में ही रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed