{"_id":"5-48895","slug":"Firozabad-48895-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद संस्था को सौंपी सेनीटेशन की जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद संस्था को सौंपी सेनीटेशन की जिम्मेदारी
Firozabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सुहागनगरी का सिटी सेनीटेशन प्लान बनाने की जिम्मेदारी हैदराबाद की संस्था को सौंपी जा सकती है। क्योंकि आगरा नगर निगम सहित अधिकांश प्लान इसी को सौंपे गए हैं। इसमें खुले में शौच रोकने के लिए बड़े पैमाने पर शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। शासन ने 22 नवंबर को बैठक आयोजित की है।
सुहागनगरी की गंदगी को साफ करने को अब केंद्र तभी धनराशि आवंटित करेगा जब नगर पालिका परिषद सिटी सेनीटेशन प्लान को तैयार करके प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को भिजवाने का काम करेगी। प्रदेश की प्रमुख नगर निगमों की ओर से तो प्लान बनाकर शासन को भेजा गया है, लेकिन नगर पालिका परिषद फीरोजाबाद पिछड़ गई। पालिका सूत्रों का कहना है कि सिटी सेनीटेशन प्लान बनाने की जिम्मेदारी किसी प्राइवेट एजेंसी को ही सौंपी जाएगी। इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। खुले में शौच जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मलिन बस्तियों में शौचालयों का निर्माण कराने के साथ ही सीवरेज सिस्टम को सुधारने के साथ बढ़े इलाकों में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि इस प्लान को आगरा निगम की तर्ज पर ही हैदराबाद की आशिकी संस्था को सौंपा जा सकता है। ईओ अनिल कुमार का कहना है कि सेनीटेशन प्लान के संबंध में 22 नवंबर को शासन में बैठक है उसके बाद ही तय होगा कि कब प्लान बनाया जाएगा।