{"_id":"5-48854","slug":"Firozabad-48854-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"113 स्कूलों में होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113 स्कूलों में होगी बोर्ड परीक्षा
Firozabad
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2013 के लिये परीक्षा केंद्रों का निर्धारण डीएम की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 113 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। जबकि पिछली साल केंद्र बने 18 स्कूलों को इस बार बाहर कर दिया गया है।
परीक्षा केंद्र बनाये जाने में जनपद स्तरीय बैठक देर शाम 5 बजे डीएम के कैंप कार्यालय में हुई। इसमें डीआईओएस व अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक मेें सबसे पहले वर्ष 2012 में बने परीक्षा केंद्रों पर विचार किया गया। वर्ष 2012 में जनपद में 131 परीक्षा केंद्र बने थे। इस बार उनमें से केंद्र बने 18 स्कूलों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिसमें टूंडला के एक, शिकोहाबाद के तीन, जसराना के 14 विद्यालय है। जबकि चयन समिति में तहसील के हिसाब से फीरोजाबाद में 39 विद्यालय, शिकोहाबाद में 34, जसराना में 27, तहसील टूंडला में 13 स्कूलों समेत कुल 113 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बैठक में जिले के सभी एसडीएम, बीएसए डा. जितेंद्र सिंह यादव, डीआईओएस रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एसडीएम की रिपोर्ट पर कटे 18 विद्यालय
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। परीक्षा केंद्र का निर्धारण करने के लिये करीब 20 दिन पहले से डीएम ने एसडीएम को जांच का जिम्मा सौंपा था। एसडीएम ने सभी स्कूलों की जांच कर 18 स्कूलों को बाहर किया है। इसमें से टूंडला के राजवती कन्या नगला बीच विद्यालय में पिछले वर्ष लड़ाई झगड़ा होने के कारण बाहर किया गया है। जबकि शिकोहाबाद के साहब सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छवि खराब होने के कारण केंद्र नहीं बनाया गया है। एसडीएम की रिपोर्ट पर पहले ही इन 18 स्कूलों का नाम काट दिया था।
विज्ञापन
कम रिजल्ट वाले भी बाहर
जिले में वर्ष 2012 की परीक्षा में तीन स्कूल के रिजल्ट 20 प्रतिशत से कम थे। उन स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
जुगाड़ वाली सूची एक सप्ताह बाद
सूत्रों से पता चला है कि अभी जिन स्कूलों का चयन किया गया है। उसमें से जुगाड़ वालों की संख्या काफी कम है। जुगाड़ वाले स्कूलों की लिस्ट एक सप्ताह तक आने की संभावना है। उसमें 20 से 30 स्कूल परीक्षा केंद्र बनाये जा सकते हैं।