फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सपा नेता के होर्डिंग पर पोता गोबर

सपा नेता के होर्डिंग पर पोता गोबर

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। लेबर कालोनी स्थित बिजली के खंभे पर लगे सपा नेता के होर्डिंग पर गोबर पोत दिया। शराब की खाली बोतल और चप्पल लटका दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में होर्डिंग को उतरवा दिया गया। घटना से सपाईयों में आक्रोश है। उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बता फिजा खराब करने की कोशिश करार दिया है।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष जीतेश गुप्ता ने लेबर कालोनी स्थित रेलवे फाटक को पार करते ही बिजली के खंभों पर होर्डिंग्स लगवाए गए हैं। बिजली के पोल पर लगे एक होर्डिंग पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही लोकसभा के प्रत्याशी अक्षय यादव के फोटो हैं। किसी शरारती तत्व ने रविवार रात्रि को होर्डिंग पर गोबर पोतने के साथ ही चप्पल एवं शराब की खाली बोतल को लटका दिया। सोमवार सुबह लोगों की नजर इस पर पड़ी तो बात फैलती गई। खबर मिलने पर जीतेश सुबह साढे़ छह बजे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। थाने से पहुंचे सिपाहियों ने आननफानन में होर्डिंग वहां से हटा दिया। बताते हैं कि इतनी ऊंचाई पर बिना सीढ़ी लगाए ऐसी हरकत नहीं हो सकती। थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना था कि मौके पर होर्डिंग नहीं मिला।
विज्ञापन


सपाई बोले निंदनीय कृत्य
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष जीतेश गुप्ता का कहना है जिसने भी यह कृत्य किया है निंदनीय है। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। इसे विरोधियों की साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाध्यक्ष को नहीं थी जानकारी
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सपा के महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां को रात आठ बजे तक इस घटना की जानकारी नहीं थी। अमर उजाला ने इस संबंध में जब उनसे पूछा तो उन्होंने चौंक कर कहा ऐसा कब हुआ है मेरी जानकारी में नहीं। जिसने भी इस कार्य को अंजाम दिया है वह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed