{"_id":"5-48684","slug":"Firozabad-48684-5","type":"story","status":"publish","title_hn":" नींव रखी नहीं , कागजों में भवन तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव रखी नहीं , कागजों में भवन तैयार
Firozabad
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये विभाग ने करीब डेढ़ सौ स्कूलों का निर्माण सुनिश्चित किया था, लेकिन अभी तक स्कूल भवन निर्माण प्रक्रिया कछुआ चाल से चल रही है। जबकि विभाग ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में अपनी वाहवाही लूटी है।
सबको साक्षर व शिक्षित बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने आबादी के हिसाब से जिले में करीब 142 प्राइमरी व 4 उच्च प्राथमिक स्कूलों का भवन निर्माण कराया जाना सुनिश्चित किया था। इसके लिये विभाग से बजट भी मिला, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक विद्यालयों का निर्माण पूरा नहीं कराया जा सका। इसकी पोल तो उस समय खुली जब डीएम ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण पूरा नहीं किया जाने में नाराजगी जताई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग की नींद टूटी। कार्रवाई न होने के डर से विभाग ने पहले तो जगह न मिल पाने की वजह बताई। इसके बाद बजट की दिक्कत भी सामने रखी। जबकि हकीकत में अभी तक 30 प्रतिशत भवन का निर्माण भी पूरा नहीं कराया जा सका है। विभाग ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में भवन निर्माण 50 से 70 प्रतिशत बताया है।
सपलीमेंट प्रोग्राम के तहत बनने थे स्कूल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जिले में शिक्षा विभाग के सपलीमेंट कार्यक्रम मेें इन भवनों का निर्माण किया जाना था। स्कूलों को बनकर इस वर्ष तैयार हो जाना था, लेकिन लेट लतीफी से निर्माण ही नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
कई नींव खुद रही तो कहीं नींव पड़ रहीं
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जिन स्कूलों की रिपोर्ट विभाग ने डीएम को भेजी है। उसके तहत करीब 50 से 70 प्रतिशत स्कूलों में निर्माण हो गया है। जबकि ज्यादातर स्कूलों में नींव रखी ही नहीं गई है।
स्कूलों के निर्माण की रिपोर्ट डीएम कार्यालय में भेज दी है। बजट व जगह न मिलने के कारण स्कूलों के बनने में अवरोध हुआ था। एक से दो माह में सभी स्कूल बनकर तैयार हो जाएगे।
डीसी निर्माण अनिल शाक्य।