{"_id":"5-48597","slug":"Firozabad-48597-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले टिकट फिर चढ़ने की मशक्क्त में छूटी कइयों की ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले टिकट फिर चढ़ने की मशक्क्त में छूटी कइयों की ट्रेनें
Firozabad
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। बसों के बजाय ट्रेनों में अधिक आपा धापी का आलम दिखा। भाई के घर जा रही बहनों को पहले टिकट हासिल करने को जद्दोजहद करनी पड़ी। जब टिकट मिला तो ट्रेनोें में चढ़ने के दौरान धक्कामुक्की का शिकार हुईं।
भैया दूज पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही भीड़ का रेला स्टेशन पर दिखाई दिया। रेल विभाग की ओर से भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी टिकट विंडो को सुबह ही चालू करवाया था। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात किया था जिससे किसी प्रकार का विवाद न होने पाए। गुरुवार की सुबह से शाम तक हर कतार में महिलाओं की संख्या अधिक थी। दीपावली पर अवकाश खत्म हो जाने के बाद दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद जाने वालों की भीड़ खासी थी। एक-एक घंटे तक कतार में लगने के बाद ही टिकट मिल सकी। जिसकी गाड़ी आने की सूचना आ जाती थी वह स्टेशन की ओर दौड़ लगा देता था। भागम भाग के बीच सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों को हो रही थी। टिकट हासिल करने के बाद ट्रेन में आने पर उसमें बैठने के लिए भी पेशानी उठानी पड़ी। कई लोग तो ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण टिकट वापस करने को मजबूर हो गए।
देर से चली अधिकांश ट्रेनें
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। ट्रेनें भीड़ होने और रास्ते में हाउस पाइप काट दिए जाने के कारण काफी देर से चलीं। इतना ही नहीं कई ट्रेनें एक से दो घंटे तक देरी से आ रही थीं। इसके कारण यात्री गंतव्य तक जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मुरी, तूफान, कटिहार के साथ ही कालका मेल भी निर्धारित समय से देर से चल रही थी। वहीं गोमती एक्सप्रेस भी देर से आई।