फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   दीपावली पर पानी को तरसी सुहागनगरी

दीपावली पर पानी को तरसी सुहागनगरी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दीपावली के त्योहार पर घरों में साफ सफाई होने के कारण हर किसी को पानी की जरूरत थी, लेकिन शहर के बाशिंदों को पानी की तलाश में भटकना पड़ा। पालिका लोगों के घरों तक पानी मुहैया नहीं करा सकी। इस तरह का नजारा कई क्षेत्रों में देखने को मिला। पानी लाओ एवं फीरोजाबाद बचाओ संघर्ष समिति ने पालिका के रवैये पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

त्योहार पर पालिका नगर की सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुधारने के दावे भले ही करे, लेकिन उसके दावे पूरी तरह से फेल होते दिखाई दे रहे हैं। सफाई व्यवस्था की स्थिति काफी खराब दिखाई दी। वहीं दीपावली से एक दिन पूर्व लोग पानी की तलाश में भटकते दिखाई दिए। गढ़ैया स्थित पानी की टंकी पर लोग पानी भरने को दौड़ रहे थे। कटरा मोहल्ला के बाशिंदों को गढ़ैया रोड तक दौड़ लगानी पड़ रही थी। इसके साथ ही मोहल्ला तिलक नगर, ओझानगर, सुभाष कलोनी, तीस फुटा रोड, चिश्ती नगर, आजाद नगर की जनता भी पानी की तलाश में भटकती रही। पालिका के नलकूप ही ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। पालिका की लचर व्यवस्थाओं के कारण लोग दूर दराज से पानी भरने को मजबूर हुए। पानी लाओ फीरोजाबाद बचाओ संघर्ष समिति के अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सुहागनगरी की जनता दीपावली पर भी पानी को तरसती रही। पालिकाध्यक्ष ने त्योहार पर परेशान जनता का दर्द नहीं दिखा। नई आबादी के साथ कई इलाकों के लोग परेशान हैं। तिलक नगर दालमील एवं मठिया वाले नलकूपों की मोटरें ठीक से काम नहीं कर रही हैं। चिश्तीनगर, अब्बास नगर, अंबेडकर पार्क की जनता को पानी नहीं मिल रहा है। रोष व्यक्त करने वालों में रामनिवास यादव, नुरुलहुदा लाला राइन, सतीशचंद्र अग्रवाल, धीरेंद्र पाल जादौन, सुनील कुमार सिंह, नवनीत सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed