{"_id":"5-48386","slug":"Firozabad-48386-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर जा रही मालगाड़ी दो भागों में बंटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर जा रही मालगाड़ी दो भागों में बंटी
Firozabad
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। घटना की जानकारी होने पर तत्काल पीछे आ रही ट्रेनों को रोक दिया गया। पीछे आ रही एक अन्य ट्रेन से धकेलकर छूटे हुए डिब्बों को ट्रेन तक ले जाया गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टूंडला-कानपुर डाउन रेल मार्ग सुचारु हो सका। इसके चलते आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
पंजाब से चलकर पश्चिम बंगाल जाने वाली मालगाड़ी शुक्रवार रात 8:30 बजे जसवंत नगर-सराय भूपति के मध्य पहुंची थी। इसी दौरान कपलिंग टूट जाने से ट्रेन दो भागों में बंट गई। इंजन समेत कई डिब्बे आगे निकल गए, जबकि शेष डिब्बे पीछे छूट गए। मालगाड़ी के दो हिस्से होने की जानकारी पर जब तक चालक ने ट्रेन रोकी, वह काफी आगे निकल चुकी थी। चालक ने तत्काल घटना से टूंडला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया। नियंत्रण कक्ष ने पीछे से आ रही ट्रेनों को तत्काल रुकवा दिया। इसके साथ ही पीछे आ रही एक ट्रेन के इंजन से पीछे छूटे डिब्बों को आगे निकले हिस्से तक पहुंचाने के निर्देश दिए। रात्रि करीब 9:45 बजे पीछे छूटे ट्रेन के हिस्से को रेल इंजन से पुश करके आगे के हिस्से तक ले जाते हुए जोड़ा गया। इसके बाद 10 बजे डाउन रेल यातायात सुचारु हो सका। इसके चलते पूर्वा एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।