{"_id":"42558","slug":"Firozabad-42558-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की सुस्ती पर भारी बदमाशों की चुस्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी की सुस्ती पर भारी बदमाशों की चुस्ती
Firozabad
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद/खैरगढ़। बदमाशों की गाड़ी रोकने में खैरगढ़ पुलिस नाकाम रही। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बदमाश पशु चोरी कर हाथवंत रोड से फरार हो रहे थे।
थाना खैरगढ़ पुलिस की हाथवंत चौकी पर तैनात जवानों की सूचना मिली कि एक कार में सवार बदमाश पशुओं को चोरी कर इधर भाग रहे हैं। इस पर पुलिस ने चौकी के सामने अवरोधक लगाकर बदमाशों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। बताया जाता है कि रात करीब दो बजे बदमाशों की गाड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने मार्ग पर बेंच लगा दी। इस दौरान एक गाड़ी तेज गति से उधर आई। पुलिस ने गाड़ी को रोकने के लिए संकेत दिए तो बदमाशों ने गाड़ी की स्पीड को तेज करते हुए बेंच को तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी का भी पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष खैरगढ़ ने बताया कि बदमाशों द्वारा हाथवंत क्षेत्र से पशु चोरी करके लाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।