फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   अब मीटर रीडरों को ट्रांसफार्मर वाइज बनाने होंगे बिल

अब मीटर रीडरों को ट्रांसफार्मर वाइज बनाने होंगे बिल

Fri, 12 Apr 2019 10:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
अब मीटर रीडरों को ट्रांसफार्मर वाइज बनाने होंगे बिल
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद में विद्युत विभाग ने शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब मीटरों को ट्रांसफार्मर वाइज बिलिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन व्यवस्था के तहत विद्युत विभाग डोर-टू-डोर बिल उपलब्ध कराता है। इसकी जिम्मेदारी बिलिंग एजेंसी को सौंपी गई है। अक्सर ऐसी शिकायत आ रही हैं कि मीटर रीडर परिसर छोड़कर बिल बनाते हैं। मीटरों में रीडिंग स्टोर होने पर बिना एक्सईएन एसडीओ की अनुमति के मीटर बदल देते हैं। ऐसी शिकायतों को रोकने के लिए विभाग ने शहर में स्थापित ट्रांसफार्मर वाइज उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है। यह संबंधित क्षेत्र के मीटर रीडर को सौंप दी गई है। समस्त मीटर रीडरों को निर्देश दिए हैं कि सीरियल नंबर से प्रत्येक मकान का बिल बनाया जाए। कोई मकान बिल बनने से छूटना नहीं चाहिए। इस दौरान यह भी चेक करना है कि उपभोक्ता के परिसर में जो मीटर लगा है, उसका सीरियल नंबर विभाग में दर्ज सीरियल नंबर से मैच हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन


मीटर के बनाए जा रहे बिलों को साइट पर चेक करने के लिए एसडीओ व अवर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वह दस कनेक्शन चेक करें। यदि किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित मीटर रीडर पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed