फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   80 new corona infected found in the district

जनपद में 80 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
80 new corona infected found in the district
बोधाश्रम रोड पर महिलाओं की कोरोना की जांच करती स्वास्थ विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को 80 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें नवोदय विद्यालय में छह कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4894 हो गई है। वहीं जिले में सक्रिय केस 575 हैं। शनिवार को 23 लोग कोरोना मुक्त हो गए।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय गुरैया सुहेलपुर में छह कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें एक शिक्षक, प्रधानाचार्य की पत्नी और चार विद्यार्थी शामिल हैं। इधर, चकबंदी ऑफिस का एक कर्मचारी, सहकारिता बैंक का एक कर्मचारी, जिला कोर्ट में तीन लिपिक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

टूंडला सीएचसी पर एक चिकित्सक कोरोना की दोनो डोज लेने के बाद भी संक्रमित मिला। टूंडला क्षेत्र में कोरोना के 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। दबरई निवासी प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका, उनके पति, जीजीआईसी टूंडला के शिक्षक, एसआरके बीएड कॉलेज का चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला करन सिंह, रामगढ़, सतीनगर, धातरी, एटा चौराहा शिकोहाबाद, आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद, एका, राजा का ताल, पीएचससी उसायनी में एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिला।

115 कंटनमेंट जोन सक्रिय, बल्ली लगाकर इलाके सील
फिरोजाबाद। जनपद में 115 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इसमें बल्ली, बैरिकेडिंग लगाकर आने, जाने वाले लोगों पर निगरानी की जा रही है। शनिवार को सुहागनगर सब्जी मंडी, सुहागनगर के कई हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई। हालांकि पहले पूरी गली सील की जाती थी। अब कुछ घरों को ही कंटनमेंट जोन में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed