फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   74 thousand students will prepare for board exam through e-library app

Firozabad News: ई-लाइब्रेरी एप से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करेंगे 74 हजार छात्र

Wed, 10 Jan 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
74 thousand students will prepare for board exam through e-library app
फिरोजाबाद। ई-लाइब्रेरी एप पर विद्यार्थी मोबाइल पर अपनी आवश्यकता के अनुसार पुस्तकों की ई-लाइब्रेरी तैयार कर सकेंगे। ऑनलाइन पुस्तकें उपलब्ध होने पर धन की कमी से शिक्षण व प्रतियोगिता की तैयारियों में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 74 हजार छात्र-छात्राएं इस एप की सहायता से परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर सकेंगे।जिले में 22 राजकीय, 59 सहायता प्राप्त व 430 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित होते हैं। इन माध्यमिक कॉलेजों में करीब तीन लाख छात्र पंजीकृत है। इनमें इस वर्ष करीब 74 हजार छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यार्थियों को कॉलेज के साथ लाइब्रेरी पोर्टल के जरिए शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। पोर्टल पर पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षा तैयारी से जुड़ी व अन्य सामान्य ज्ञान व ज्ञानवर्धक किताबों का संग्रह होगा। विद्यार्थी अपने मोबाइल पर एप की मदद से ई-लाइब्रेरी में अपना एकाउंट बना सकेंगे। इस अकाउंट पर पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों के संग्रह को लोड कर अपना पुस्तकालय तैयार करने की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों और जनसामान्य की आसानी के लिए ई-लाइब्रेरी पोर्टल प्रज्ञान लांच किया गया है।
विज्ञापन

पोर्टल पर ई-पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और वीडियो लर्निंग सामग्री, केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का ला विद्यार्थियों को मिलेगा। ई-ग्रंथालय पर उपलब्ध भौतिक पुस्तकों का भी संग्रह होगा। छात्र अपने एंड्रायड फोन में एप डाउनलोड कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से भी विद्यालयों को लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। खास बात यह है कि ई-लाइब्रेरी पोर्टल प्रज्ञान पर छात्रों के अलावा जन सामान्य को भी रुचि के अनुसार पुस्तकों का संग्रह मिल सकेगा। स्कूलों में पोर्टल के संबंध में छात्रों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
पढ़ाई और तैयारी में मिलेगी सुविधा
-ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। कई बार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए स्थानीय स्तर पर किताबें नहीं मिलने से परेशानी होती थी। विद्यार्थी स्मॉर्ट फोन पर एप की मदद से अपनी आश्यकतानुसार पुस्तक का संग्रह ई-लाइब्रेरी से कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed