{"_id":"64cfec3f4e840f44d0023d46","slug":"7-named-in-the-incident-of-assault-and-robbery-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-2144-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मारपीट और लूटपाट की घटना में 7 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मारपीट और लूटपाट की घटना में 7 नामजद
Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शंभूनगर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर लूट में दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मोहल्ला शंभूनगर निवासी आशा भदौरिया ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक 4 अगस्त शाम 6 बजे उनका पुत्र अर्पित, उसका दोस्त उत्सव कोचिंग से घर आ रहे थे। रास्ते में रोहित ने अपने मकान के आगे रोक लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। जब अर्पित ने रोहित को गाली देने से मना किया तो रोहित अपने पिता टिंकू यादव, टिंकू का भाई दीपक के साथ लेवा हमला करने के उद्देश्य से सरिया से मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार पर लोग एकत्रित हुए तो मारने की नीयत से उसे दूसरी गली में खींच कर ले गए और वहां पर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उत्सव के बैग में फीस के 20 हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रोहित, टिंकू यादव, दीपक और रोहित के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के उमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अर्पित, उत्सव, चीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उमेश ने भाई दीपक की जनरल स्टोर की दुकान में लूटपाट तथा गुल्लक में रखे 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों ने बढ़ा चढ़ाकर तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सही तथ्य सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।