फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   69417 farmers of the district will be deprived of the 15th installment of Samman Nidhi.

Firozabad News: जिले के 69417 किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त से होंगे वंचित

Mon, 09 Oct 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
69417 farmers of the district will be deprived of the 15th installment of Samman Nidhi.
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जिले के 69417 किसानों को 15वीं किस्त का भुगतान नहीं हो सकेगा। जिले के इन किसानों के द्वारा अभी तक ईकेवाईसी एवं बैंक खाते से आधारकार्ड लिंक नहीं कराया गया है। जबकि जिले के 20230 किसान ऐसे हैं, जिनके न तो आधारकार्ड लिंक हुए और न ही ईकेवाईसी कराई है। विभाग ने गांव-गांव टीमें भेजकर इस काम को प्रारंभ करा दिया है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त दो लाख छह हजार 367 किसानों को बैंक खाते में प्रतिमाह 5 सौ रुपये की दर से धनराशि भेजी जाती है। लेकिन विभाग ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि करीब 69417 किसान ऐसे हैं। जिनके बैंक एकाउंट में किसान सम्मान निधि की नई किस्त नहीं पहुंचेगी। क्योंकि जिले के इन किसानों ने अभी तक न तो बैंक के आधारकार्ड को ही लिंक कराया है और न ही ईकेवाईसी कराई है। इसके कारण इन किसानों के खातों में 15 अक्तूबर के बाद आने वाली 15वीं किस्त के आने की संभावना कम है।
विज्ञापन


---
फेशियल ईकेवाईसी कराने की शुरू की तैयारी
जिले से कम से कम किसान 15वीं किस्त से वंचित होने पाए इसके लिए विभाग गांव-गांव टीमें भेजकर किसानों के फेशियल ईकेवाईसी कराने की तैयारी की है। क्योंकि बुजुर्ग किसानों का अंगूठा निशान नहीं आने के कारण काफी दिक्कत हो रही थी। प्रधानमंत्री किसान एप में ही फेशियल ईकेवाईसी प्रणाली दी है। इस नई प्रणाली से जब ईकेवाईसी होगी तो काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील कुल किसान आधारलिंक नहीं ईकेवाईसी नहीं
फिरोजाबाद-45488 -5685 -7542
जसराना -55051 -7531 -13250
शिकोहाबाद-36292 -5185 -5135
सिरसागंज -41038 -6142 -5784
टूंडला -28498 -7011 -6152
कुल -206367 -31554 -37863
----


-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जिले के दो लाख छह हजार से अधिक किसानों को मिल रही है। 69 हजार से अधिक किसान ऐसे मिले हैं जिनके बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होने एवं ईकेवाईसी नहीं है। इसके कारण इनके खातों में 15वीं किस्त भेजना मुश्किल होगा। नौ हजार के करीब मृतक एवं अपात्रों के नाम सूची से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
सुमित कुमार चौहान, प्रभारी उप निदेशक कृषि फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed