{"_id":"6a9c604a1f53bad92c01511e","slug":"66-year-old-inmate-serving-life-imprisonment-dies-in-district-jail-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-183997-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिला कारागार में आजीवन कारावास काट रहे 66 वर्षीय बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिला कारागार में आजीवन कारावास काट रहे 66 वर्षीय बंदी की मौत
Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक वसीउद्दीन का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
- फोटो : मृतक वसीउद्दीन का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
फिरोजाबाद। जिला कारागार में शनिवार सुबह आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक 66 वर्षीय वृद्ध बंदी की स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला करीमगंज निवासी वसीउद्दीन उर्फ बसीउदिया (66) पूर्व में किराना दुकान चलाता था। शिकोहाबाद थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद उसे गत 16 जुलाई को जिला कारागार में दाखिल कराया गया था। इसी मामले में उसका छोटा भाई समीउद्दीन भी जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
जेल प्रशासन के मुताबिक वसीउद्दीन पूर्व से ही मधुमेह की बीमारी से ग्रसित था। शनिवार सुबह जब वह बैरक के सामने टहल रहा था तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल चिकित्साधिकारी के परामर्श पर उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वह अपने पीछे पत्नी संजीदा बेगम, दो बेटों और चार बेटियों को छोड़ गया है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।