फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   60 wards of the municipal elections will be

60 वार्डों पर ही होगा नगर निगम का चुनाव

Thu, 05 Jan 2017 11:28 PM IST
विमल कुलश्रेष्ठ
विमल कुलश्रेष्ठ Updated Thu, 05 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
60 wards of the municipal elections will be
नगर निगम फीराेजाबाद
यदि सब ठीक रहा तो 60 वार्डों पर नगर निगम का चुनाव होगा। शासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर में नए सिरे से वार्डों का परिसीमन कराया गया। परिसीमन कार्य पूर्ण कर निगम द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद पहली बार फीरोजाबाद में निकाय चुनाव होना है। नगर निकाय चुनाव की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्य पूर्ण करा लिया गया है। वोटर लिस्ट की डाटा फीडिंग भी हो चुकी है। शासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा दिसंबर माह में परिसीमन कार्य शुरू कर दिया गया था। अब तक पालिका का 42 वार्डों पर चुनाव होता था। वहीं नए परिसीमन के बाद 60 वार्डों में चुनाव होने की संभावना है। नगर निगम द्वारा छह लाख की आबादी को मानक मानते हुए 60 वार्डों में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम जनता से आपत्तियां मांगेगा।
विज्ञापन


बाक्स--
नए परिसीमन के बाद यह होंगे 60 वार्डों
सैलई, ठारपूठा, किशन नगर, टापाखुर्द, सत्यनगर, ककरऊ, रहना, ढोलपुरा, नगला पचिया, लेबर कालोनी, नगला विश्नू, रामनगर, आजाद नगर, बासठ, संतनगर, नया रसूलपुर, मशरू गंज, अशरफ गंज, हाजीपुरा, गालिब नगर, शीशग्रान, बगिया, पेमेश्वर गेट, अट्टावाला, कंबुआन, शीतल खां, हनुमान गढ़, चतुर्वेदी कंपाउंड, आर्य नगर, नई बस्ती, मोहल्ला कोटला, जोशियान, करबला, महावीर नगर, भीमनगर, सुहाग नगर, हिमायूंपुर, जैन नगर, विभव नगर, न्यू रामगढ़, बोधाश्रम, तिलक नगर, दखल, नगला करन सिंह, बड़ा मिर्जा का नगला, विजय नगर, नगला बरी, कश्मीरी गेट, चिश्ती नगर, नगला गूलरिया, दीदामई, रामगढ़, मक्का कालोनी, हबीबगंज, उर्दू नगर, छपरिया, ताड़ो वाली बगिया, दुर्गेश नगर, आसफाबाद, लालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार की आबादी के मानक पर बनाया एक वार्ड
वर्ष 2012 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी छह लाख तीन हजार है। निगम द्वारा कराए गए नए परिसीमन में 10 हजार की आबादी को मानक मनाते हुए एक वार्ड बनाया गया है। छह लाख की आबादी के हिसाब से 60 वार्डों को प्रस्ताव तैयार किया गया है।


एक वार्ड में अधिक क्षेत्र शामिल, पूर्व सभासद आपत्ति लगाने की तैयारी में
नगर निगम द्वारा नए परिसीमन का तैयार किए गए प्रस्ताव में कई वार्डों में अधिक क्षेत्र शामिल कर दिया गया है। इस पर कुछ पूर्व सभासद आपत्ति लगाने की तैयारी में हैं। पूर्व सभासद केशव देश कुशवाहा ने कहा कि नगर निगम द्वारा मनमाने रूप से परिसीमन किया गया है। वार्ड में काफी क्षेत्र शामिल कर दिया गया है। इससे पार्षदाें को कार्य कराने में काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed