फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   60 crores will make dilapidated roads, travel will become easier

Firozabad News: 60 करोड़ से बनेंगी जर्जर सड़कें, आसान होगा सफर

Sun, 09 Mar 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 09 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
60 crores will make dilapidated roads, travel will become easier
फिरोजाबाद। क्षेत्र के गढ़ी तिवारी से रामदासपुरा तक नौ किमी लंबी सड़क की बदहाली जल्द ही खत्म होने वाली है। मार्ग के नवीनीकरण के लिए स्टेट टेक्निकल कमेटी की हरी झंडी मिल गई है। इस मार्ग के नवीनीकरण पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के करीब 100 से अधिक गांवों की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही आगरा और दूसरी तरफ भिंड की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गढ़ी तिवारी से रामदासपुरा-उस्मानपुर होते हुए फतेहाबाद के रास्ते अन्य जनपदों व राज्यों तक पहुंचे वाले मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को स्टेट टेक्निकल कमेटी ने अनुमोदित कर दिया है। राज्य स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के बाद पीडब्ल्यूडी ने करीब 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रस्ताव को इसी सप्ताह मंजूरी की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के नवीनीकरण को भेजे प्रस्ताव में कई बार शासन की मंशा के अनुरूप संशोधन किया गया है।
विज्ञापन








आगरा से भिंड-मुरैना तक पहुंचना होगा सुगम



जिला मुख्यालय से सीधे फतेहाबाद की ओर पहुंचने वाले गढ़ी तिवारी से रामदास पुरा तक सड़क के नवीनीकरण को लंबे समय से प्रयास हो रहे थे। मार्ग नवीनीकरण होने से लोगों को जिला मुख्यालय से दबरई से सीधे आगरा जनपद एवं मध्य प्रदेश राज्य के भिंड और मुरैना आने जाना सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








दो लेन के मार्ग पर लगाए जाएंगे पौधे

पीडब्ल्यूडी विभाग के अनुसार करीब सात मीटर चौड़े मार्ग पर डिवाइडर बनाया जाएगा। डिवाइडरों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। यही नहीं साइड पटरी पर व डिवाइडर पर हरियाली के लिए पौधों का रोपण किया जाएगा।










गढ़ी तिवारी से रामदासपुरा तक पहुंच वाले मार्ग नवीनीकरण को स्वीकृति मिल गई है। करीब साठ करोड़ की लागत वाले मार्ग नवीनीकरण के लिए आवश्यक राशि की डिमांड शासन से की गई है। - अतर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed