{"_id":"6abd5785d448584a4e01b244","slug":"youth-dies-at-trauma-center-clash-erupts-between-doctor-and-patients-attendants-strike-announced-firozabad-news-c-25-1-agr1016-1173540-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रॉमा सेंटर में युवक की मौत, डॉक्टर और तीमारदारों के बीच मारपीट, हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रॉमा सेंटर में युवक की मौत, डॉक्टर और तीमारदारों के बीच मारपीट, हड़ताल का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार देर रात एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और डॉक्टर में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना से गुस्साए डॉक्टर ने हड़ताल का एलान कर दिया। स्वास्थ्य सेवाएं छोड़कर ट्रॉमा सेंटर के बाहर आ गए। उत्तर सहित कई थानों का फोर्स तैनात किया गया। देर रात तक सीएमएस व मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल की ओर से डॉक्टरों को समझाने की कवायद जारी रही।
सविता नगर थाना उत्तर निवासी मोहन उर्फ मोनू (28) पुत्र रुक्मपाल चूड़ी कारीगर था। उसको बुधवार रात करीब 8 बजे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर परिजन ट्रॉमा सेंटर लेकर आए थे। भाई योगेश का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने लगभग एक घंटे तक मरीज को हाथ तक नहीं लगाया। गंभीर हालत के बावजूद न तो इलाज शुरू किया गया और न ही ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था की गई। तड़प-तड़पकर मोहन की सांसें थम गईं। युवक की मौत होते ही परिजन का सब्र टूट गया और उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। देखते ही देखते तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान गुस्साए परिजन ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मंगलम के साथ मारपीट कर दी। इसके विरोध में पूरा मेडिकल स्टाफ लामबंद हो गया। आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मियों ने तीमारदारों को भी पीट दिया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों पक्षों के आरोपी की जांच की जा रही है। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
हम इस पूरे घटनाक्रम की जांच कराएंगे। डॉक्टर के साथ मारपीट करना गलत है।
- डॉ नवीन जैन, सीएमएस ट्रॉमा सेंटर