फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protest at headquarters against the Municipal Corporation's attitude.

Firozabad News: नगर निगम के रवैये के खिलाफ मुख्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Protest at headquarters against the Municipal Corporation's attitude.
फोटो-31 नगर निगम की एसआईटी जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते
फिरोजाबाद। चाणक्य फाउंडेशन, व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से बुधवार को जिला मुख्यालय पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को सौंपते हुए नगर निगम की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी एसआईटी से कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को चाणक्य फाउंडेशन, भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, भारतीय किसान यूनियन भानु एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ-साथ श्रीराम कालोनी की काफी महिलाएं एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंची। काफी संख्या में लोगों ने नगर निगम के रवैये के खिलाफ जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के साथ नारेबाजी की। अखिलेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसकी शासन को एसआईटी से जांच करानी चाहिए। बड़ी संख्या में पहुंचे महिला पुरुषों ने कहा कि नगर निगम में बनी बनाई सड़कों को बनाकर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तथा जहां पर जरूरत है, वहां पर सड़कें नहीं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


सिर्फ निगम में ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। विकास कार्य के दौरान ईंटों की भी चोरी हो रही है। इंटरलॉकिंग में लगाई जाने वाली ईंटों को नगर निगम में जमा कराना चाहिए, ताकि उनका प्रयोग अन्य कार्य में किया जा सके। 14 से 15 रुपये की कीमत वाली ईंटों को छह से सात रुपये में लगाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे स्थानों पर सड़कें बनाई जा रही हैं, जहां पर दूर-दूर तक आबादी नहीं है। नगर निगम में भू माफिया सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में नगर निगम की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। जांच नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, भाकियू स्वतंत्र राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप शुक्ला, पार्षद इमरान मंसूरी, उदयवीर यादव, प्रियंका जादौन, राकेश शर्मा, शशांक पंडित, सोनू मिश्रा, राजेंद्र राठौर, सतेंद्र यादव, प्रेमवीर यादव, अली रजा, राशिद हुसैन, मोहसिन कुरैशी, नवीन मिश्रा, यश शर्मा, सरोज दुबे, पप्पी ठाकुर, राधा तोमर, गजेंद्र सिंह सहित अन्य काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed